Madhubani Coronavirus Update: मधुबनी में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या हुई 30
Madhubani Coronavirus News Update मंगलवार को जिले में कोरोना के चार नए मामले मिले। कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर हुई 30।
मधुबनी, जेएनएन। Madhubani Coronavirus News Update:जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी जिले के चार लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इन चार नए मामलों की पुष्टि डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने की। सोमवार को भी यहां के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
डीएम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार चार में से तीन व्यक्ति अहमदाबाद से आए थे। वहीं एक दिल्ली से आया था। तीन को खुटौना व एक को घोघरडीहा क्वारंटाइन कैंप में रखा गया था। जिले के ये दोनों प्रखंडों में अब तक एक भी मामला नहीं आया था। डीएम ने पहले जिले में तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की थी।
इसके बाद एक और युवक के पॉजिटिव होने की जानकारी दी। 19 वर्ष का यह युवक अहमदाबाद से ट्रेन से चलकर सीतामढ़ी आया था। इसके बाद वहां से मधुबनी पहुंचा था। उसे खुटौना उच्च विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था।