EastChamparan Coronavirus Update: पूर्वी चंपारण में फिर मिले चार कोरोना पॉजिटिव, जिले में मरीजों की संख्या हुई 14
EastChamparan Coronavirus News Update पूर्वी चंपारण में रविवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इसी के साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। EastChamparan Coronavirus News Update: मोतिहारी जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में चार नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने भी की। उन्होंने कहा कि मरीजों के गांव को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। कोरोना पाजिटिवों में घोड़ासहन के तीन और ढ़ाका का एक मरीज है। इस प्रकार पूर्वी चम्पारण में कोरोना पाजिटिवों की संख्या 14 हो गई हैं। बंजरिया के जटवा निवासी एक कैंसर पीड़ित कोरोना पाजिटिव की मौत भी हो चुकी है। बताया जाता है कि संक्रमित पाए गए सभी लोग 6 मई को एक निजी बस से घोड़ासहन पहुंचे थे। बस में कुल 22 लोग सवार थे। इनमें से 7 लोगो का सैंपल लिया गया था। चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन अब चारों के कॉन्टैक्ट और ट्रैवेल हिस्ट्री को खंगालने में जुट गया है।
वहीं, आज उत्तर बिहार में 9 नए मामले सामने आए है। इसमें चार पूर्वी चंपारण, तीन मुजफ्फरपुर और दो दरभंगा के मरीज हैं। बिहार में आज अब तक 42 पॉजिटिव मिले। राज्य का अांकड़ा बढ़कर पहुंचा 653।
पूर्वी चंपारण में कोरोना पॉजिटिव की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर दी है।
#BiharFightsCorona 3rd update of the day.7 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 653.the details are as follows.we are ascertaining their further infection trail. pic.twitter.com/P1PA2Qz2LZ — sanjay kumar (@sanjayjavin) May 10, 2020