Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण में चार दिन पूर्व ससुराल से मायके आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोप‍ित गिरफ्तार

वह चार दिन पूर्व अपने ससुराल से मायके आई थी, घटना की सूचना पर देर रात घटनास्थल पर पहुंचे नरकटियागंज डीएसपी निसार अहमद ने की मामले की छानबीन।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:22 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:22 AM (IST)
पश्चिम चंपारण में चार दिन पूर्व ससुराल से मायके आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोप‍ित गिरफ्तार
पश्चिम चंपारण में चार दिन पूर्व ससुराल से मायके आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोप‍ित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पश्चिम चंपारण में एक महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इसे जिले बलथर थाना क्षेत्र में एक गांव में अंजाम दिया गया है। घटना शुक्रवार की शाम की है। वह चार दिन पूर्व अपने ससुराल से मायके आई थी। उसकी शादी वर्ष 2018 के मई माह में हुई है। घटना की सूचना पर देर रात घटनास्थल पर पहुंचे नरकटियागंज डीएसपी निसार अहमद ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बलथर पुलिस मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी ने बताया कि मामले में चारों आरोपित मंटू पटेल, भूषण पटेल, मुन्ना महतो व रंजीत महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
   महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। बताया गया कि 19 वर्षीय महिला घर के समीप तालाब के किनारे थी। इसी दौरान आरोपितो में से एक मंटू उसके पास आया और बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसने फोन कर अपने दोस्तों को वहां बुला लिया। उन सभी ने भी महिला का मुंह दबाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया।
    बाद में परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। गैंगरेप की घटना की सूचना पर नरकटियागंज डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने महिला से पूछताछ की। यहां बता दें कि महिला की शादी वर्ष 2018 में मई माह में हुई है। वह चार दिन पूर्व ससुराल से अपने मायके आई थी। इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.