Move to Jagran APP

जनहित के आकांक्षी थे राष्ट्रीय दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, जयंती पर याद किए गए

रामचंद्र पासवान हंसमुख स्वभाव के धनी सांसद थे। उनके नहीं रहने से हुई कमी की क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 09:38 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 09:38 AM (IST)
जनहित के आकांक्षी थे राष्ट्रीय दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, जयंती पर याद किए गए
जनहित के आकांक्षी थे राष्ट्रीय दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, जयंती पर याद किए गए

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान की जयंती पर बुधवार को भगवानपुर चट्टी स्थित जिला लोजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने की। कहा कि रामचंद्र पासवान हंसमुख स्वभाव के धनी सांसद थे। उनके नहीं रहने से हुई कमी की क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। मौके पर आए लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। जयंती समारोह में प्रधान महासचिव संजय पासवान, राष्ट्रीय युवा सचिव उमाशंकर यादव, जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष नीरज प्रकाश, छात्र जिलाध्यक्ष डॉ.अभिजीत सिंह, नगर अध्यक्ष मनोज सिंह, रंधीर राय, अजय कुमार, जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कांत झा, गोल्डेन सिंह आदि भी थे।

prime article banner

समस्तीपुर में भी याद किए गए रामचंद्र पासवान

दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान की जयंती नगर कार्यालय में मनी। अध्यक्षता पार्टी के मीडिया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने की। संचालन नीरज भारद्वाज ने किया। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उनके कामकाम की सराहना की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि पूर्व सांसद ने हमेशा जनहित में कार्य किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, भाजपा नेता रामबालक पासवान, धीरज ठाकुर, सुखदेव साह, मुरारी तिवारी, रीना सहनी, मधुबाला सिन्हा, रीता पासवान, राजा पासवान, डॉ. विनोद कुमार ङ्क्षसह, राहुल राणा, आदि मौजूद थे। इधर, नगर प्रखंड की बिसनपुर पंचायत दलित बस्ती खसखिदर में दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और समस्तीपुर के पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान की 63वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता लोजपा समस्तीपुर प्रखण्ड अध्यक्ष नीरज भारद्वाज ने की। लोगों ने रामचंद्र पासवान के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनके कार्य को याद किया। इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, कलम व टॉफी बाटी गई। इस दौरान बिसनपुर पंचायत के उपमुखिया रामभरोस पासवान, जवाहर पासवान, प्रमोद पासवान, रुदल पासवान, बबलू कुमार, दिलीप पासवान आदि थे।

व्यवहार कुशल थे रामचंद्र पासवान

रोसड़ा के पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान क्षेत्र में विकास के प्रति समर्पित थे। कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों  के प्रति उनकी व्यवहार कुशलता अद्वितीय थी। उक्त बातें लोजपा के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र कुमार नायक ने कही। बुधवार को आयोजित समस्तीपुर के पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के जयंती समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद के अधूरे योजनाओं व सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री नायक ने वर्तमान सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष ङ्क्षप्रस राज  को अपने पिता की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि निश्चित रूप से वे  रामचंद्र पासवान के सभी सपनों को पूरा करेंगे।

 वही पार्टी नेता विनय कुमार ङ्क्षसह तथा प्रखंड अध्यक्ष रामाशंकर नायक ने दिवंगत सांसद  के कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विभिन्न प्रकार के विकासात्मक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा सुचित कुमार मिश्र, धर्मवीर ठाकुर ,दिलीप गाड़ा, जगदीश पासवान, राम किशोर राय, रौनित विजय, संजय पूर्वे, ज्ञानरंजन, विपिन कुमार ङ्क्षसह तथा अरङ्क्षवद पासवान आदि ने भी अपने संबोधन में पूर्व सांसद के कार्यों एवं नेतृत्व की सराहना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इससे पूर्व नेता व कार्यकर्ताओं ने रामचंद्र पासवान के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.