Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम बनाएंगे नई पार्टी, कहा- प्रदेश सरकार ने किया जनता काे ठगने का काम WestChamparan News

राष्ट्रीय जन संघर्ष पार्टी से लड़ेंगे चुनाव छह नवंबर को बेतिया में होगी घोषणा। यह पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 05:36 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 05:36 PM (IST)
पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम बनाएंगे नई पार्टी, कहा- प्रदेश सरकार ने किया जनता काे ठगने का काम WestChamparan News
पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम बनाएंगे नई पार्टी, कहा- प्रदेश सरकार ने किया जनता काे ठगने का काम WestChamparan News

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। बिहार सरकार में मंत्री रह चुके व जेडीयू से गोपालगंज के पूर्व सांसद पूर्णमासी राम अब राष्ट्रीय जन संघर्ष पार्टी नाम से नई पार्टी बनाएंगे। पार्टी आगामी विधानसभा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी आधिकारिक घोषणा छह नवंबर को बेतिया में एक जनसभा के माध्यम से होगी। 

loksabha election banner

 सोमवार को उन्होंने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी तक बिहार में जो भी पार्टी की सरकार रही है। सभी ने दलित, आदिवासी अल्पसंख्यक व अति पिछड़ी जातियों का वोट लेकर राज किया। लेकिन, किसी ने इनके विकास के लिए नहीं सोचा।  

 पूर्व आइएएस अधिकारी व लौरिया निवासी गुलरेज होदा के साथ जन संघर्ष का आह्वान किया गया है। छह नवंबर को बेतिया में एक जन सभा के माध्यम से राष्ट्रीय जन संघर्ष पार्टी की घोषणा की जाएगी। यह पार्टी पूरे बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने  बेतिया टाउन हाल में छह नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित हो रहे जनसभा में जिले के लोगों से पहुंचने की अपील की। और खुलकर अपने विचार रखने को कहा। 

प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना 

पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि अभी तक सभी पार्टियों ने दलितों, अल्पसंख्यकों व पिछड़े को ठगने का काम किया है।  चुनाव के समय उनके विकास व हक की बात तो करते हैं। लेकिन, चुनाव जीतने के बाद वे भूल जाते हैं। वे  मंत्री और गोपालगंज के सांसद रहे तो गरीबों की आवाज बुलंद किए। जिसका परिणाम है कि बगहा जैसे इलाकों में दलित, अल्पसंख्यक व अन्य जातियों के उत्थान के लिए विद्यालय भी खुले। लेकिन, आज उसकी हालत काफी खराब हो गई है। 

 मौके पर पूर्व आइएएस व आसाम व भारत सरकार में वित्त मंत्रालय तथा आर्थिक जगत में सेवा दे चुके गुलरेज होदा व अन्य लोग मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.