पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने निर्दल ही चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ होगा आंदोलन
पूर्व मंत्री अजीत सिंह ने किया जनता के हक के लिए संघर्ष का एलान। पानापुर में महासमागम में उमड़ी लोगों की भीड़।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कांटी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष करने के संकल्प के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय महासमागम रविवार को संपन्न हुआ। महासमागम में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पूर्व मंत्री अजीत कुमार को दलों के दल-दल के बजाये निर्दल चुनाव लडऩे का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं की इच्छानुसार पूर्व मंत्री ने निर्दल चुनाव लडऩे का ऐलान करते हुए, कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में लगने का आग्रह किया।
इसके पूर्व पानापुर हाईस्कूल के मैदान में आहूत महासमागम में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आज बेरोजग़ारी व महंगाई सिर चढ़ कर बोल रहा है, वही सरकार ने इस मुद्दे पर मौन है। क्षेत्र को विकास के पैमाने पर एक दशक पीछे ले जाने के लिए वर्तमान विधायक को जि़म्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि अब कोई गलती नहीं करनी है जिससे समाज के गऱीबों व कांटी के सम्मान पर बट्टा लगे। उन्होंने जंगली जानवरों से त्रस्त किसानों की लड़ाई फिर से लडऩे की अपील कार्यकर्ताओं से किया। महा-समागम में कांटी-मड़वन के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्षता मुखिया इंद्रमोहन झा तथा संचालन पूर्व मुखिया मोतिउर रहमान ने किया।
सभा को जयकिशुन कुमार चौहान, चतुर्भुज सहनी, वीरेन्द्र कुमार साह, चांद, गणेश पासवान, अजय पटेल, गुलटेन पासवान,उप-प्रमुख रेखा देवी, कांटी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेश पासवान, उपाध्यक्ष विभा देवी, पंसस विकास पांडेय लालू, अरविंद सिंह, शंभु साह, शंभु सिंह, गुलटेन पासवान, वीरेन्द्र पासवान, सुनील शर्मा, नंदन महतो, राजेश कुमार, अशोक पासवान, टुन्ना शर्मा, मुखिया मुकुंद कुमार, उप मुखिया मृत्युंजय चौधरी, अरूण यादव, सुशील चौधरी, गगनदेव यादव, इंदल साह, व नवल सिंह, मनमोहन सिंह, कामेश्वर पांडेय सहित कई लोगों ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन राजू पासवान ने किया।