पूर्व वित्त मंत्री #ArunJaitley का मुजफ्फरपुर से था गहरा लगाव Muzaffarpur News
बोले स्थानीय राजनीतिज्ञ- उनके निधन से भारतीय राजनीति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। वे भारतीय राजनीति के बड़े स्तंभ थे।
मुजफ्फरपुर,जेएनएन। पूर्व वित्त मंत्री और वरीय भाजपा नेता अरुण जेटली का मुजफ्फरपुर से गहरा जुड़ाव था। चुनाव या जब भी उनको मौका मिलता वे मुजफ्फरपुर आते थे। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि यहां की सड़क, बिजली सहित अन्य विकास के मुद्दे को लेकर जब भी मैं उनसे मिला उन्होंने कभी ना नहीं कहा था। उनके निधन से भारतीय राजनीति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
सीमा पर व्यवस्था सुगम बनाई
सांसद अजय निषाद ने पूर्व वित्त मंत्री के साथ अपने संस्मरण में कहा कि उनके निधन से मैंने अपना एक अभिभावक खो दिया। उनसे सदन के अंदर जब भी मुलाकात हुई तो वे हमेशा प्रोत्साहित करते थे। भारत नेपाल मैत्री को लेकर नेपाल के सांसद प्रदीप यादव के साथ मुलाकात हुई थी। उस समय कस्टम को लेकर कुछ समस्या थी। उन्होंने परेशानी सुनते ही उसे तत्काल दूर किया। रक्सौल में एकीकृत चेक पोस्ट काम कर रहा है। उनके निधन से भारतीय राजनीति को बड़ा नुकसान हुआ है।
सबका रखते थे ख्याल
विधान पार्षद व पूर्व मंत्री देवेशचन्द्र ठाकुर, विधायक बेबी कुमारी, विधायक केदार गुप्ता, विधायक अशोक सिंह, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन अमरनाथ पाण्डेय, पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह राजू, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, भाजपा नेता मनीष कुमार, डाॅ.अशोक शर्मा, विनीता विजय,जदयू के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य प्रो.शब्बीर अहमद, प्रो.धनंजय सिंह, अखिलेश सिंह, हर्षवद्र्धन ठाकुर, सुनील पाण्डेय, भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह ने भी शोक प्रकट किया है।