गंडक के जलस्तर में वृद्धि
उत्तर बिहार में गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी है। कमला बलान खतरे के निशान से नीचे आ गई है।
By Edited By: Published: Sun, 31 Jul 2016 02:34 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 02:34 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार में गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी है। कमला बलान खतरे के निशान से नीचे आ गई है। कोसी स्थिर है। पश्चिम चंपारण में गंडक, सिकरहना व मसान नदी उफान पर है। प्रभावित लोग लोग चंपारण तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। पूर्वी चंपारण के अरेराज, संग्रामपुर व केसरिया में घरों में गंडक का पानी घुस गया है। मधुबनी व दरभंगा में कमला बलान के उफान में कमी आई है। मधुबनी के मधेपुर प्रखंड की सात पंचायतों में बसे लोगों ने राहत की सांस ली है। शिवहर व सीतामढ़ी में नदियों में उतार-चढ़ाव जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें