Move to Jagran APP

Bihar flood News : उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर बरकरार, फिर दो बांध टूटे, डूबने से चार मरे

Bihar flood News बाढ़ के पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें पूर्वी चंपारण मधुबनी सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के एक -एक लोग हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 08:07 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 08:07 PM (IST)
Bihar flood News : उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर बरकरार, फिर दो बांध टूटे, डूबने से चार मरे
Bihar flood News : उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर बरकरार, फिर दो बांध टूटे, डूबने से चार मरे

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में गुरुवार को बारिश और कड़ी धूप के बीच नदियों के जलस्तर में उतार -चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी से दर्जनों गांव घिरे रहे। समस्तीपुर और दरभंगा में फिर दो बांध टूट गए। इससे कई गांवों में पानी फैल गया। यहां बुधवार को भी बांध टूटे थे। बाढ़ के पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के एक -एक लोग हैं।

loksabha election banner

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर परिचालन बंद

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर 14 वें दिन भी ट्रेन परिचालन बंद रहा। मधुबनी जिले में कमला बलान खतरे के निशान से 20 सेंमी ऊपर है। कोसी, धौस समेत अन्य नदियां शांत रहीं। बेनीपïट्टी के दर्जनभर गांव पानी से घिरे हैं। समस्तीपुर के सिंघिया में करेह नदी का पानी बढ़ रहा है। मोहनपुर में गंगा नदी दूसरी बार खतरे के निशान से ऊपर है। शिवहर में बागमती लाल निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर है। निचले क्षेत्रों में स्थिति यथावत है। दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड के कई गांवों में पानी फैल रहा है। दरभंगा शहरी क्षेत्र के कई मोहल्ले पानी से घिरे हैं। चंपारण, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव का संकट है।

मुजफ्फरपुर में बाढ़ पीडि़तों से भरी नौका पलटी

बंदरा प्रखंड की बाढ़ प्रभावित मुन्नी-बैंगरी पंचायत के सकरी मन नदी से दक्षिण एवं पश्चिम दिशा में बाढ़ पीडि़तों से भरी नाव पलट गई। नाव पर 10 से अधिक लोग सवार थे। सभी बाढ़ पीडि़त सकरी-चांदपुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के (नगदा) बढऩे से नाव पलट गई। लोगों ने बताया कि बाढ़ राहत सूची में नाम जुड़वाने तथा खाते पर मिलने वाली छह हजार की लाभांश राशि के लिए अपना नाम सूचीबद्ध कराने के लिए सभी प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे। नाव डूबने के तुरंत बाद ही दूसरी नाव मंगाई गई। इस बीच बाढ ़पीडि़तों ने तैरकर जान बचाई। जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है। उधर, एक दूसरी घटना में एक महिला बाढ़ के पानी में डूब गई जिसे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया है। उसका इलाज चल रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.