विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसकेएमसीएच की एनआइसीयू में 12 घंटे में पांच नवजात की मौत Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Tue, 23 Jul 2019 09:17 PM (GMT+05:30)

18 बच्चों का फिलहाल एनआइसीयू में इलाज चल रहा। शिवहर सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के बच्चे थे शामिल। सांस और ...और पढ़ें

एसकेएमसीएच की एनआइसीयू में 12 घंटे में पांच नवजात की मौत Muzaffarpur News
एसकेएमसीएच की एनआइसीयू में 12 घंटे में पांच नवजात की मौत Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एसकेएमसीएच की एनआइसीयू में मंगलवार को अलग-अलग गंभीर बीमारियों से पीडि़त पांच नवजात की मौत हो गई। 12 घंटे में पांच बच्चों की मौत से अस्पताल में कोहराम मच गया। मृत बच्चों में शिवहर तरियानी के उदय पासवान का पुत्र, अहियापुर अखाड़ाघाट के नरेश सहनी की पुत्री, सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर ओलीपुर के कमलेश साह का पुत्र, शिवहर तरियानी के संजय राय का पुत्र और मोतिहारी चकिया के रुविंद्र पासवान का पुत्र है। सभी गंभीर हालत में विभिन्न जगहों से रेफर होकर पहुंचे थे। 

उपलब्ध कराए गए शव वाहन

उदय पासवान के नवजात को चार दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। नरेश सहनी की पुत्री को सोमवार को भर्ती कराया गया था। कमलेश साह के नवजात को चार दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। इसकी मौत मंगलवार की सुबह सात बजे हो गई। संजय राय के पुत्र ने मंगलवार को भर्ती के बाद दोपहर डेढ़ बजे दम तोड़ दिया। वहीं रुविंद्र पासवान के नवजात ने भर्ती के पश्चात ही शाम चार बजे दम तोड़ दिया। सभी नवजात के शवों को ले जाने के लिए निशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराए गए। परिजनों ने किसी प्रकार की शिकायत या इलाज में लापरवाही की बात नहीं कही है।

नवजात को बचाने का हरसंभव प्रयास

चिकित्सकों ने बताया कि सभी नवजात विभिन्न तरह की गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। इनमें दो नवजात को जन्म के साथ नहीं रोने के कारण बढ़ी परेशानी को लेकर भर्ती कराया गया था। वहीं, एक नवजात सांस की परेशानी से तो दो का जन्म के समय से पूर्व होने को लेकर बढ़ी परेशानी के कारण भर्ती किया गया था। सभी नवजात को बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एनआइसीयू में फिलहाल 18 बच्चों का इलाज चल रहा।