Move to Jagran APP

पहली बार नगर निगम के कर्मचारियों का अन्य निकायों में तबादला

नगर निगम के गठन के बाद पहली बार सहायक संवर्ग के कर्मचारियों का अन्य नगर निकायों में स्थानांतरण हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 04:39 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 04:39 AM (IST)
पहली बार नगर निगम के कर्मचारियों का अन्य निकायों  में तबादला
पहली बार नगर निगम के कर्मचारियों का अन्य निकायों में तबादला

मुजफ्फरपुर : नगर निगम के गठन के बाद पहली बार सहायक संवर्ग के कर्मचारियों का अन्य नगर निकायों में स्थानांतरण हुआ है। विभाग द्वारा पहले चरण में नौ कर संग्रहकर्ता एवं एक सहायक का तबादला किया गया है जबकि अन्य निकायों से आठ कर संग्रहकर्ता नगर निगम में आए हैं। कर संग्रहकर्ता विजय कुमार सिंह, प्रेम कुमार मसीह एवं रामबाबू का हाजीपुर नगर परिषद, मो. तैयब, हरिशंकर पांडेय एवं मनोज कुमार सिंह का सीतामढ़ी नगर निगम, गौरीशंकर ठाकुर का जनकपुर रोड नगर परिषद एवं संजय कुमार का मोतिहारी नगर निगम में तबादला किया गया है। नगर निगम के जल कार्य शाखा प्रभारी सुनील कुमार सिन्हा का तबादला मोतिहारी नगर निगम में कर दिया गया है। महनार नगर परिषद से कामता प्रसाद राय, हाजीपुर नगर परिषद से शंकर प्रसाद राय, उपेंद्र राम एवं मो.रेयाज अहमद, सीतामढ़ी नगर निगम से सुधीर लाल, अजय राम एवं कलिकाध्नंदन प्रसाद तथा जनकपुर रोड नगर परिषद से राम कुमार चौधरी का मुजफ्फरपुर नगर निगम में तबादला किया गया है। लगातार एक ही निकाय में पदस्थापित रहने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसके बाद उनके स्थानांतरण के लिए सरकार द्वारा कानून बनाया गया। पहली सूची आने के बाद अब अन्य कर्मचारी भी अपना बोरिया बिस्तर समेटने में लग गए हैं।

loksabha election banner

------------------------

निगम के तीनों उप नगर आयुक्तों को तबादला

नगर निगम के तीनों उप नगर आयुक्तों का तबादला कर दिया गया है। उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी का तबादला समस्तीपुर नगर निगम, उप नगर आयुक्त राकेश कुमार का तबादला नगर पंचायत कोआथ एवं उप नगर आयुक्त रणधीर लाल का तबादला नगर पंचायत चकिया में कर दिया गया है। उनकी जगह अभी किसी को यहां नहीं भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.