Move to Jagran APP

पहले किया दुष्कर्म, पुलिस ने बढ़ाई दबिश तब आरोपित ने थामा पीड़िता का हाथ

दोनों पंचायत के मुखिया ने परिजनों के बीच बनाया सामंजस्य। मंदिर में हई शादी तब पुलिस से मिली मुक्ति।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:50 PM (IST)
पहले किया दुष्कर्म, पुलिस ने बढ़ाई दबिश तब आरोपित ने थामा पीड़िता का हाथ
पहले किया दुष्कर्म, पुलिस ने बढ़ाई दबिश तब आरोपित ने थामा पीड़िता का हाथ

समस्तीपुर, जेएनएन। अपने ऊपर लगे दुष्कर्म के आरोप के बाद पुलिस ने जब दबिश बढ़ा दी तो वह युवक फौरन शादी के लिए राजी हो गया। दरअसल ताजपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने महिला थाना में आवेदन देकर दुष्कर्म का आरोप दो युवक पर लगाया था। इस मामले में महिला थाना की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपित कि गिरफ्तारी के लिए अपनी दबिश बढ़ा दी।

loksabha election banner

 फिर क्या था आरोपित युवक पुलिस के भय से उक्त पीडि़ता का हाथ थामने की बात स्वीकार कर लिया। सामाजिक स्तर पर दोनों पक्ष के मुखिया व परिजन बीच का रास्ता निकालते हुए दोनों की शादी कराने को तैयार हो गए। रविवार को हरिशंकरपुर बघौनी के मुखिया राखी ङ्क्षसह ने वधु पक्ष तथा दुधपुरा के मुखिया अनिल कुमार गुप्ता ने वर पक्ष से दोनों परिवार के बीच समन्वय स्थापित कर शादी में अहम भुमिका निभाई।

 बता दें कि दुधपुरा के स्व. नथुनी साह के पुत्र रमेश कुमार का पीडि़ता से प्रेम प्रसंग था।होली के दिन वह लड़की के गांव पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर अपने एक अन्य मित्र के साथ दुधपुरा ले आया। जहां एक झोपड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास युवती महिला थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

 इसके बाद महिला थाना की पुलिस उससे पूछताछ करते हुए घटनास्थल का भौतिक सत्यापन किया। पुलिस दबिश को देख आरोपी युवक घबरा गया। उसने शादी करने की इच्छा जाहिर की। फिर दोनों पक्ष की ओर से स्थानीय मुखिया की उपस्थिति में थानेश्वर स्थान मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। उसके बाद दोनों की शादी की रसीद व फोटो के साथ महिला थाना पहुंच आवश्यक कागजी कार्रवाई से गुजरते हुए अपने घर के लिए चले गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.