ससुराल आए युवक ने पहले पत्नी पर किया चाकू से हमला फिर खुद को जिंदा जलाया, जानिए मामला Westchamparan News
पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में हुई घटना। पति -पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इससे नाराज युवक ने पत्नी पर चाकू से वार किया।
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रविवार को ससुराल आए एक युवक ने आपसी विवाद में पहले पत्नी पर चाकू से वार किया। इसके बाद खुद के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान बगहा के मनीष कुमार के रूप में हुई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर में वह ससुराल पहुंचा। पति -पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इससे नाराज युवक ने पत्नी पर चाकू से वार किया। पत्नी मधु देवी के हाथ पर मामूली खरोंच आई। इसके बाद युवक ने खुद शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वह बुरी तरह झुलस गया। उसे स्थानीय पीएचसी में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया किया गया। लेकिन, रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पातल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उसकी पत्नी ने बताया कि पति भैया भाभी से बात करने से मना करते थे। नहीं मानने पर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने शरीर पर छिड़क लिया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि युवक की पत्नी का बयान लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।