सीतामढ़ी में जलाभिषेक करने पहुंचे व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर Sitamarhi News
घटना सीतामढ़ी जिले के रीगा थाने के बगही धाम की। जलाभिषेक करने पहुंचे व्यवसायी को बदमाशों ने मारी तीन गोली।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 05:51 PM (IST)
सीतामढ़ी, जेएनएन। शहर से सटे रीगा थाना क्षेत्र के बगही धाम में बदमाशों ने गोली मार कर कबाड़ा व्यवसायी ललन प्रसाद को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उनके सीने में तीन गोलियां लगी हैं। घटना के बाद बदमाश उनकी ग्लैमर बाइक लेकर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना का कारण पता नहीं चल सका है। हालांकि, वारदात को भूमि विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से सोमवार को बगही धाम में जलाभिषेक करने पहुंचे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। वे सीतामढ़ी शहर के दीपक स्टोर्स गली के रहने वाले हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें