बांग्लादेश में हिदुओं पर हो रहे हमले के खिलाफ फूंका आतंकवाद का पुतला
बांग्लादेश में हिदुओं के घरों और मंदिरों पर हो रहे हमले के खिलाफ महानगर बजरंगदल ने बुधवार को सरैयागंज टावर चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका।
मुजफ्फरपुर : बांग्लादेश में हिदुओं के घरों और मंदिरों पर हो रहे हमले के खिलाफ महानगर बजरंगदल ने बुधवार को सरैयागंज टावर चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इसका नेतृत्व महानगर संयोजक राहुल ठाकुर ने किया। पुतला दहन के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिदुओं की निर्मम हत्या की जा रही है। इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा लगातार हिदुओं पर हमला किया जा रहा है। कई हिदुओं की मौत हो चुकी और सैकड़ों घायल है। उनके घरों को जला दिया गया है। मंदिरों को नष्ट कर दिया गया है। दो संत तथा मंदिर के तीन पुजारियों की बर्बर हत्या की गई है। बांग्लादेश कि प्रधानमंत्री आतंकवादियों पर नियंत्रण करने की जगह भारत सरकार को नसीहत दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर शेख हसीना ने बांग्लादेश में हिदुओं की हत्या पर रोक नहीं लगाई तो मामला आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में विश्व हिदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सहमंत्री कृष्ण कमल, ब्रह्मपुरा नगर संयोजक सिद्धार्थ शौर्य, गौ रक्षा प्रमुख राहुल सिंह, कुणाल सिंह, धर्म प्रचारक साजन सुमन कश्यप, अनिल कुमार, व्यवस्था प्रमुख सच्चिदानंद पांडेय, अनिल कुमार, पीयूष कुमार, राहुल कुमार शामिल रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता को है पूरा विश्वास
राष्ट्रीय युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा है कि बिहार विकास की ओर अग्रसर है। नीतीश कुमार पर जनता को पूरा विश्वास है। उन्होंने उक्त बातें बुधवार को वे कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में प्रचार के लिए जाने के क्रम में मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में एनडीए दोनों सीटें हासिल करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर राष्ट्रीय लोजपा, युवा लोजपा, दलित सेना, महिला मोर्चा एवं छात्र प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी दोनों विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। शरद पूर्णिमा के अवसर पर गोशाला पहुंचकर गौ माता का दर्शन किया। साथ में राष्ट्रीय युवा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, गजेंद्र यादव, अंकित दुबे, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।