भाजयुमो जिला कमेटी का हुआ विस्तार, जानिए किन्हें मिली कौन सी जवाबदेही Muzaffarpur News
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कमेटी का विस्तार करते हुए 26 युवाओं को जवाबदेही दी गई। युवाओं से संगठन विस्तार व मजबूती में सहयोग करने की अपील की।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कमेटी का विस्तार करते हुए 26 युवाओं को जवाबदेही दी गई। नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि युवा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। युवा मोर्चा के सदस्य दूसरे संगठन के कार्यकर्ता के लिए रॉल मॉडल माने जाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
संगठन विस्तार व मजबूती में सहयोग करने की अपील
मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि बहुत जल्द प्रकोष्ठ व कार्यकारणी का एलान भी कर दिया जाएगा। युवाओं से संगठन विस्तार व मजबूती में सहयोग करने की अपील की।
किसको कौन सी जवाबदेही
उपाध्यक्ष विकास सहनी,अमित राठौर, गोविंद कुमार, योगेश कुमार टिंकू, अभिषेक कुमार, व विक्रम यादव महामंत्री संतोष रंजन, सिद्धार्थ कुमार सूरी व मंत्री विकास गुप्ता,धीरज पटेल, राजा साहेब,साकेत शुभम, चंदन सिंह, स्वर्णिम चौहान तो कोषाध्यक्ष संजीव राम को मनोनीत किया गया है। प्रवक्ता पद पर आशीष कुमार, कनक भारती, मो.मिमशाद आलम, अभिषेक कुमार, कृष्ण राज, अभिषेक कुमार तो मीडिया प्रभारी का दायित्व विकास चौबे, कन्हाई कुमार, कुमारी जयाप्रभा, अमरेश कुमार विपुल व राजा सिंह को बनाया गया है।
आधी आबादी व अल्पसंख्यक को मिली हिस्सेदारी
युवाओं की टोली में आधी आबादी व अल्पसंख्यक को भी हिस्सेदारी दी गई है। दूसरी बार अध्यक्ष बने नचिकेता पाण्डेय ने नई टीम में छात्र नेता स्वर्णिम चौहान, कुमारी जयप्रभा, कनक भारती तो अल्पसंख्यक बिरादरी से आने वाले मीमशाद आलम को शामिल किया है। मोर्चा अध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि उनकी टीम में सामाजिक समीकरण का पूरा ख्याल रखते हुए सभी समाज के युवाओं का प्रतिनिधित्व संगठन में मिला। हर बूथ पर मजबूत यूथ का संकल्प युवाओं ने ली है।