BRA Bihar University: विद्यार्थियों के सवालों का विशेषज्ञ ने दिया जवाब, बोले- घबराने की जरूरत नहीं
ऑनलाइन समाधान विद्यार्थियों को सता रही परीक्षा और परिणाम की चिंता। एक घंटे में 60 से अधिक विद्यार्थियों के सवालों का विशेषज्ञ ने दिया जवाब।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण की ओर से विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.मनोज कुमार ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दिया। साथ ही विवि की ओर से आंतरिक तैयारी जारी होने की जानकारी दी। कहा कि लॉकडाउन के एक सप्ताह के भीतर लंबित परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। साथ ही दस दिनों के भीतर परिणाम का भी प्रकाशन होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है।
छात्र-छात्राओं ने ये पूछे सवाल :
प्रश्न : लॉ फाइनल ईयर का परिणाम कब तक आएगा।
उत्तर : विवि की ओर से तैयारी जारी है। लॉकडाउन के बाद शीघ्र परिणाम जारी किया जाएगा।
प्रश्न : एमएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा कब होगी।
उत्तर : लॉकडाउन के बाद शीघ्र परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
प्रश्न : स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा कब होगी।
उत्तर : लॉकडाउन समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर फॉर्म भरा जाएगा और प्रैक्टिकल की परीक्षा भी होगी।
प्रश्न : आवेदन को बिना फॉरवर्ड कराए डिग्री के लिए आवेदन हो सकता है क्या।
उत्तर : विवि को डिग्री देने के लिए किसी फॉरवर्डिंग की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन आवेदन करें।
प्रश्न : परीक्षा कब होगी। इसको लेकर चिंता हो रही है। क्या करें।
उत्तर : विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर इसके लिए साइक्लॉजिस्ट के लेक्चर उपलब्ध कराए गए हैं। उसे देखें। घबराने की जरूरत नहीं है। इस दिशा में तेजी से कार्य हो रही है।
प्रश्न : 2017-20 सत्र है। अबतक द्वितीय पार्ट का परिणाम नहीं आया है। कबतक सत्र पूरा होगा।
उत्तर : पार्ट थर्ड की तैयारी करते रहें। अगले सप्ताह के अंत में द्वितीय पार्ट का परिणाम जारी होगा साथ ही इसके बाद तृतीय पार्ट का फॉर्म भी भरा जाएगा।
प्रश्न : रॉल नंबर डुप्लीकेट बता रहा। परिणाम पेंडिंग है। कब सुधार होगा।
उत्तर : इसके लिए आप सही रजिस्ट्रेशन डालकर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। इसके बाद परिणाम दिखने लगेगा।
प्रश्न : ओरिजनल प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन दिया। अबतक नहीं मिला। क्या करें।
उत्तर : एक सप्ताह बाद चेक स्टेटस डिग्री सेक्शन में जाकर स्टेटस देखें और इसके बाद कॉलेज से जाकर उसे प्राप्त कर लें।
प्रश्न : प्रथम पार्ट का नंबर अंकपत्र में नहीं आया। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ। क्या करें।
उत्तर : इसके लिए जिस पेपर का अंक नहीं चढ़ा है उसका मेमो लगाकर कॉलेज में आवेदन दें। एक सप्ताह में सुधार हो जाएगा।
प्रश्न : एक बार पेंडिंग परिणाम ठीक हो गया था। फिर से पेंडिंग दिखा रहा। क्या करना होगा।
उत्तर : कॉलेज में टीआर नहीं भेजा गया है। टीआर जाने के बाद रिजल्ट ठीक हो जाएगा।
इन्होंने पूछे सवाल :
सोनू, बैरिया मुजफ्फरपुर, अर्जुन महतो, कटरा, राकेश कुमार, बीबीगंज, मयंक कुमार, बरूराज, वंदना कुमारी, हाजीपुर, आकाश दीप, एमएस कॉलेज, मोतिहारी, शिव कुमार, आरएन कॉलेज, सूरज कुमार, सीतामढ़ी, हरिओम कुमार, शिवहर, अमित आनंद, मुजफ्फरपुर,