केंद्र सरकार कर रही किसानो के साथ धोखाधाड़ी, उनकी समस्याओं को नहीं ले रही गंभीरता से
राजद की बैठक में कई बिंदुओं पर की गई चर्चा, पीएम नरेंद्र मोदी झूठ व जुमला के सहारे समाज के हर वर्गो को ठगने का काम कर रहे है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। केंद्र की मोदी सरकार किसानो के साथ धोखाधाड़ी कर रही है। जहां सरकार के गलत नीति के कारण किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। पीएम नरेंद्र मोदी झुठ व जुमला के सहारे समाज के हर वर्गो को ठगने का काम कर रहे है। उक्त बातें राजद के पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने मधुबनी के बेनीपट्टी में रविवार को आयोजित राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान मजदूर विरोधी है। जहां किसानो की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ली जा रही है।
आज देश के किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या करने को विवश हैं। मोदी सरकार किसानो के कर्ज माफी करने के बजाय कॉरपरेट घराने व पूंजीपतियों की कर्ज माफ कर रही है। अन्नदाता कहलाने वाले किसान आज बदहाली की दौर से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई खाद्य बीज के मूल्य आसमान छूने से किसान परेशान हैं लेकिन किसानो के समस्याओं के प्रति सरकार सार्थक कदम नहीं उठा रही है। 2019 के चुनाव में इस सरकार को जाना तय है। नीतीश की सरकार हर मार्चे पर विफल साबित हो रही है।
अपराधिक घटना जहां तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर राजद पंचयती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व उप प्रमुख रामविनय प्रधान, पूर्व मुखिया विनोद यादव, रौशन यादव, मुसाफिर यादव, बृज कुमार यादव, रमण कुमार, लालबाबू यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया।