Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर नगर निगम : कर्मचारियों ने अधिकारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, जानिए मंत्री को लिखे पत्र में क्या कहा

Muzaffarpur Municipal Corporation कर्मचारी संघ ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर मांगा समय मिलकर खोलेंगे अधिकारियों की पोल।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 01:11 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 01:11 PM (IST)
मुजफ्फरपुर नगर निगम : कर्मचारियों ने अधिकारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, जानिए मंत्री को लिखे पत्र में क्या कहा
मुजफ्फरपुर नगर निगम : कर्मचारियों ने अधिकारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, जानिए मंत्री को लिखे पत्र में क्या कहा

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उपनगर आयुक्त अधिकार क्षेत्र का हनन कर रहे हैं। वे नगर निगम राजस्व को क्षति पहुंचा रहे हैं। स्थायी कर्मचारियों की जगह दैनिक मजदूरों से नियम विरुद्ध अंचल निरीक्षक का काम लिया जा रहा है। कर्मचारियों को प्रताडि़त करने का काम कर रहे हैं। सरकार उनके कार्यो की सक्षम अधिकारी से जांच कराए सच सामने आए जाएगा। इस आशय का पत्र नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुशील कुमार एवं मंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह ने नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा को लिखा है। संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री से मिलने का समय भी मांगा है ताकि वे निगम की हालात एवं अधिकारियों की मनमानी से उन्हें अवगत करा सके।

loksabha election banner

सरकार के निर्देश के विपरीत वाहनों का उपयोग

कहा है कि उप नगर आयुक्त सरकार के निर्देश के विपरीत वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। संघ ने एक मांग पत्र भी सौंपा है। जिसमें पूर्व से कार्यरत सभी शेष बचे 88 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा स्थायी करने, उप नगर आयुक्त को नियम विरुद्ध उपलब्ध कराए गए वाहन को वापस लेने, प्रभारी उप नगर आयुक्त की जगह उप नगर आयुक्त का बोर्ड लगाना बंद हो, कर्मचारियों के वेतन एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन से कटौती को रोकने की मांग की है। संघ ने कहा है कि शेष बचे कर्मचारियों की तैयार सेवा पुस्तिका हस्ताक्षरित किया जाए। तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों के ईपीएफ की कटौती की जाए। अंचल निरीक्षकों के पद पर दैनिक मजदूरों की जगह स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए।

निगम परिसर में हो सम्राट अशोक भवन का निर्माण

उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला ने नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा को पत्र लिखकर सम्राट अशोक भवन का निर्माण निगम परिसर में कराने को कहा है। कहा है कि सम्राट अशोक भवन के निर्माण के लिए सरकार ने पांच साल पूर्व 69 लाख रुपये का आवंटन किया था। तबसे यह राशि निगम के खजाने में पड़ी है। निगम कार्यालय में कर्मचारियों के काम करने से लेकर अधिकारियों तक के बैठने की सुविधा नहीं है। वार्ड पार्षदों के लिए भी आज तक सभा कक्ष का निर्माण नहीं हो पाया। इसलिए निगम कार्यालय में इस भवन का निर्माण किया जाना चाहिए।

निगम कार्यालय में धरने पर बैठेंगी वार्ड 18 की पार्षद

कार्यादेश के बाद भी वार्ड में नल जल योजना के तहत मिनी पंप एवं पाइन लाइन योजना पर काम नहीं किया गया। इससे नाराज वार्ड पार्षद संजू देवी निगम कार्यालय में धरना देंगी। उन्होंने कहा कि पंप नहीं लगाए जाने से वार्ड के लोगों के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार कहे जाने के बाद भी निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। बाध्य होकर उन्होंने धरना पर बैठने का निर्णय लिया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.