Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में कलेक्ट्रेट उप डाकघर से 42 लाख का गबन, होगी ये कार्रवाई

Muzaffarpur news डाकघर से उप डाकपाल बीरेंद्र कुमार सिंह ने 42 लाख से अधिक की राशि गबन कर ली। इसे लेकर प्रवर डाक अधीक्षक ने राशि की वसूली के लिए डीएम को लिखा पत्र।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 01:21 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 01:21 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में कलेक्ट्रेट उप डाकघर से 42 लाख का गबन, होगी ये कार्रवाई
मुजफ्फरपुर में कलेक्ट्रेट उप डाकघर से 42 लाख का गबन, होगी ये कार्रवाई

मुजफ्फरपुर [प्रेम शंकर मिश्रा]। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप डाकघर से उप डाकपाल बीरेंद्र कुमार सिंह ने 42 लाख से अधिक की राशि गबन कर ली। अब करीब दस वर्ष बाद राशि की वसूली को लेकर कार्रवाई तेज की गई है। राशि की वसूली के लिए प्रवर डाक अधीक्षक, मुजफ्फरपुर राजदेव प्रसाद ने डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने इसी पत्र में जिले में दो अन्य प्रमंडल डाककर्मियों द्वारा करीब 50 लाख रुपये के गबन की जानकारी दी है। इस राशि की वसूली की कार्रवाई का भी आग्रह किया गया है।

loksabha election banner

बचत खाते से राशि का गबन

डीएम को लिखे पत्र के अनुसार उप डाकपाल बीरेंद्र कुमार सिंह ने बचत खाते से सरकारी राशि का गबन किया। यह राशि 42.5 लाख रुपये थी विभागीय कार्यवाही में गबन की पुष्टि के बाद अब इस राशि की त्वरित वसूली की जानी आवश्यक है। इसे देखते हुए बीरेंद्र कुमार सिंह पर सर्टिफिकेट केस दर्ज करते हुए इसकी वसूली की जाए।

कच्ची सराय शाखा डाकघर से 27 व रक्शा से 23 लाख का गबन

पत्र के अनुसार कच्ची सराय शाखा डाकघर से डाककर्मी मनोज कुमार ने 27 लाख 26 हजार 708 रुपये की गड़बड़ी की थी। यह शाखा डाकघर रमना डाकघर से जुड़ा था। इसके अलावा डाककर्मी नवल किशोर ङ्क्षसह ने रक्शा शाखा डाकघर से 23 लाख 23 हजार 904 रुपये का अनियमित भुगतान कर दिया था। यह शाखा डाकघर कांटी उप डाकघर से जुड़ा था। इन दोनों कर्मियों से भी करीब 50 लाख रुपये की वसूली की जानी है। प्रवर डाक अधीक्षक ने उक्त दोनों कर्मियों से राशि की वसूली करने का आग्रह डीएम से किया है।

 इस बारे में मुजफ्फरपुर प्रमंडल के प्रवर डाक अधीक्षक राजदेव प्रसाद ने कहा कि 'राशि गबन की पुष्टि विभागीय कार्यवाही में होने के बाद कर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई हो रही है। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहीं उनकी पेंशन या अन्य मद की राशि पर भी रोक है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.