Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से 22.5 लाख का गबन, इनके खाते से हुई निकासी; जानिए

Embezzlement from North Bihar Regional Rural Bank बरियारपुर कंध के शाखा प्रबंधक रोहित राज ने दर्ज कराई प्राथमिकी 2014 से लेकर 2018 तक हुई राशि की निकासी तत्कालीन प्रबंधक नवनीत कुमार समेत छह कर्मी नामजद। सभी निकासी का कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं है।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 07:38 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से 22.5 लाख का गबन, इनके खाते से हुई निकासी; जानिए
उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से 22.5 लाख का गबन

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सकरा/ ढोली थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी अंतर्गत उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बरियारपुर कंध शाखा में 22 लाख 7326 रुपये का गबन प्रबंधक ने छह कर्मचारियों की मिलीभगत से कर लिया। प्रबंधक व कर्मचारियों ने खाते से वर्ष 2014 से लेकर 2018 तक अवैध रूप से निकासी की। इस संबंध में शाखा प्रबंधक रोहित राज ने सकरा थाने में आवेदन देकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार, अधिकारी विक्की जायसवाल, कार्यालय सहायक दीपक कुमार सिंह, सहायक सुरेंद्र झा ,अधिकारी उमेश कुमार ठाकुर, अधिकारी शशिभूषण राय पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष अंकेक्षक टीम ने जांच के दौरान इन सभी को गबन मामले में दोषी करार दिया। 

prime article banner

इनके खाते से हुई निकासी

सुहानी एसएचजी- 4000 रुपये

आशा देवी- 95000

मुस्तकीम- 8064

श्यामनंदन राय- 23875

अरविंद कुमार -10231

कुमोद कुमार सिंह- 11355 

रामलखन राय व मनोज कुमार-15669

संजय कुमार-7879

सुरेश कुमार सिंह-14531

अर्जुन सिंह-7763

फिराजम हुसैन-9026

आमोद कुमार राय-1582

सतेंदर कुमार राय-13744 

बेबी देवी-9216

चित्रलेखा देवी- 4700

ओबीसी खाते-20213

 मिथिलेश देवी-3937

महेंद्र राय-93000

अकाउंट से-15000

अजीज-500

एक्सिस कैश-2500

एसजीएसवाइ- 243392

मुकेश कुमार सिंह-35002

कुंदन कुमार-9000

कुमार इंटरप्राइजेज-81656

कैश विड्रोल- 504247

 डिजीज अकाउंट- 50000

कैश अकाउंट-50000

अजय कुमार-12253

फुलझड़ी कुमारी-7527

सुखदेव कुमार-32396

मॉडिफाई अकाउंट- 4855,19706

योगेश्वर राय-229058

वेरियस अकाउंट-366630 की निकासी की गई है। सभी निकासी का कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में सकरा थानाध्यक्ष रामविनय प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.