मुजफ्फरपुर के फकुली में घर में सो रहे वृद्ध को खिड़की से मारी गोली, कंधे में लगी
मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे एक वृद्ध को खिड़की से गोली ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मुजफ्फरपुर के देवगन गांव में वृद्ध को गोली मारी गई।
बदमाशों ने खिड़की से गोली चलाई, कंधे में लगी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, बदमाश फरार।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। फकुली थाना क्षेत्र के देवगन गांव में रविवार देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे एक वृद्ध को खिड़की से गोली मार दी। गोली वृद्ध के कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्वजन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल वृद्ध बलिया चौक पर खैनी की दुकान चलाते हैं। घटना के समय वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने खिड़की के बाहर से पिस्टल से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर स्वजन जागे तो वृद्ध को घायल अवस्था में पाया।
सूचना मिलने पर फकुली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया पिस्टल से गोली चलाए जाने की बात सामने आई है।
घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
