Move to Jagran APP

उत्तर बिहार में कनकनी भरी ठंड से जनजीवन बेहाल, ठंड के असर से आठ की मौत

मृतकों में पूर्वी चंपारण व समस्तीपुर के दो -दो और सीतामढ़ी के चार लोग। दो से तीन जनवरी के बीच कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 10:18 PM (IST)
उत्तर बिहार में कनकनी भरी ठंड से जनजीवन बेहाल, ठंड के असर से आठ की मौत
उत्तर बिहार में कनकनी भरी ठंड से जनजीवन बेहाल, ठंड के असर से आठ की मौत

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। उत्तर बिहार में सोमवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। इससे जनजीवन बेहाल रहा। दिनभर धूप खिलने के बाद भी राहत नहीं मिली। हवा में कनकनी से परेशानी बनी रही। ठंड के असर से आठ लोगों के मरने की खबर है। इनमें पूर्वी चंपारण और  समस्तीपुर के दो -दो, सीतामढ़ी के चार लोग शामिल हैं। लगातार ठंड के बाद भी सरकारी स्तर पर अलाव की ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश है। 

loksabha election banner

अभी दो -तीन दिनों तक रहेगी ठंड 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ( समस्तीपुर) के मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। इस दौरान पछिया हवा का भी असर रहेगा। कनकनी और गलन की स्थिति यथावत रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

 मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 30 दिसंबर को सामान्य अधिकतम तापमान 22.7 व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहना चाहिए। इस तरह 30 दिसंबर 2019 को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वर्षों बाद इस साल दिसंबर में लगातार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है।

 जब तक पश्चिमी विक्षोभ, हिमाचल प्रदेश सहित जम्मू कश्मीर में बर्फबारी व सर्द पछिया हवा चलेगी, तब तक सूबे में कनकनी भरी ठंड रहेगी। साल के अंत तक पछिया हवा पांच से आठ किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है। हालांकि, नए साल में मौसम में बदलाव की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। दो से तीन जनवरी के बीच कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.