वाजपेयी जैसे युग पुरुष कभी-कभी लेते हैं जन्म
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किए जाने का सिलसिला जारी है।
मुजफ्फरपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किए जाने का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चुनचुन ¨सह की अध्यक्षता में अस्पताल रोड स्थित स्वचछता प्रकोष्ठ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शोक प्रकट करते हुए जिलाध्यक्ष ¨सह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जैसा युग पुरुष पृथ्वी पर कभी-कभी जन्म लेते हैं। उन्होंने सुशासन की सरकार देकर देश में भाजपा को मजबूत करने का काम किया। समिति सदस्य अनुराग कुमार, नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार एवं बैरगनिया के युवा कार्यकर्ता सर्वजीत कुमार पूर्वे आदि मौजूद थे। इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल जी के सपनों को साकार करने के लिए उज्जवला योजना विशेष बल दिया। सरकार बनते ही सर्वप्रथम महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.ठाकुर ने कहा कि अटल जी देश के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री थे। उनके कई विरोधी हुए उनका कोई शत्रु नहीं हुआ। उनके शासनकाल में ही भारत विश्व का शक्तिशाली राष्ट्र बन पाया था। उन्होंने राष्ट्रप्रेम की एक अलग परिभाषा दी। संयुक्त राष्ट्र संघ में ¨हदी में भाषण दे ¨हदी को विश्व के मानचित्र पर अलग पहचान दिलाई।
सीतामढ़ी जिले के पुपरी प्रखंड के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि भले ही अटल जी नहीं रहे, लेकिन देशवासियों के दिल में सदा रहेंगे। मौके पर पूर्व विधान पार्षद दिलीप यादव, नगर अध्यक्ष मनोज यादव, पप्पू मुरारी शिवहरे, ब्रजेश जालान, दुखा पाठक, रणधीर चौधरी, अनुपम कुमार बमबम, खालिद हाशमी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।