Move to Jagran APP

पुत्री जन्म देने पर बहू को जिंदा जलाने का किया प्रयास

घर में बंद कर की मारपीट, स्थानीय लोगों व मायके वालों ने पहुंचाया अस्पताल। पंचायत में महिला के पक्ष में हुआ फैसला, गुजरात में रहती पीडि़ता।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 08:30 AM (IST)
पुत्री जन्म देने पर बहू को जिंदा जलाने का किया प्रयास
पुत्री जन्म देने पर बहू को जिंदा जलाने का किया प्रयास

मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। सदर थाना क्षेत्र के पताही की विभा को तीन साल पूर्व पुत्री जन्म देने पर खफा ससुराल वालों ने उसे केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। पीडि़ता के मायके वाले को कॉल कर बुलाया। जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़ता ने अपने पति समेत अन्य ससुराल वालों को आरोपित बनाया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पीडि़ता का मायके सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में है। पिता 50 साल से अधिक समय से गुजरात में रहते हैं। इसलिए वहीं रहती है। चार साल पूर्व उसकी शादी हुई थी।

loksabha election banner

कुछ दिनों तक ससुराल में रही। उसका पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पति के दिल्ली जाने के बाद महिला गुजरात अपने माता-पिता से मिलने गई। इसके बाद कई बार पति को कॉल कर उसे साथ ले जाने को कहा, पर वह नहीं आया। इस बीच महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद पति समेत अन्य के व्यवहार में महिला के प्रति बदलाव आ गया। गुजरात कोर्ट में पीडि़ता ने परिवाद दायर कराया था। मामला फिलहाल लंबित है।

शनिवार को पहुंची थी ससुराल

शनिवार को वह ससुराल पहुंची तो सास-ससुर ने भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बाद सदर थाने पहुंची और पुलिस की मदद से उसे ससुराल में प्रवेश कराया गया। लेकिन, उसे रहने नहीं दिया गया। वह मायके चली गई। गुरुवार को इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचों ने पीडि़ता के पक्ष में फैसला सुनाया।

घर में घुसते करने लगे मारपीट

महिला अपने परिजन के साथ पंचायत में पहुंची थी। पंचायत का फैसला सुनने के बाद महिला के परिजन उसे ससुराल पहुंचाकर चले गए। लेकिन, घर में कदम रखते ही आरोपितों ने दरवाजा बंद कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। केरोसिन छिड़क कर आग लगाने वाले थे कि पीडि़ता ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को बुला लिया। आरोपितों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। कई बार एंबुलेंस और पुलिस की मदद के लिए पीडि़तों ने सौ और एक सौ एक नंबर डायल किया, परंतु कोई काम नहीं आया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.