नेपाल में भूकंप के झटके से मची अफरातफरी, दर्जनों लोग चोटिल East Champaran News
अधिकारियों ने बताया 4.6 रिक्टर स्केल पर 10 सेकेंड तक महसूस किया गया झटका केंद्र बिंदु नेपाल के भक्तपुर दुधापट्टी।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:05 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। नेपाल के काठमांडू में शनिवार को भूकंप के तेज झटके से अफरातफरी मच गई। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप मापक केंद्र के अधिकारी लोकविजय अधिकारी ने दी। बताया कि दिन के 4:15 बजे भूकंप झटका आया। उस वक्त क्षेत्र में काफी चहलपहल था। भूकंप मापक केंद्र के अनुसार इसका केंद्र ङ्क्षबदु भक्तपुर दुधापट्टी बताया जाता है। करीब 4.6 रियक्टर स्केल पर भूकंप के झटके से 10 सेकेंड तक जनजीवन बेचैन रहा। लोग परिवार के साथ घर से बाहर सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के लिए लोग भागमभाग करते रहे।
इस भाग दौड़ में करीब दर्जनों लोग चोटिल हो गए। समाचार लिखे जाने तक जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। बता दें कि नेपाल के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले चार वर्षों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। राष्ट्रीय भूकंप मापक केंद्र के रिकार्ड के अनुसार 475 बार से अधिक भूकंप का हल्का झटका आया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें