समस्तीपुर में शराबी पति ने पत्नी को पीटकर मार डाला, अब ढूढ़ रही पुलिस
Samastipur crime शराब पीने को लेकर आए दिन पति-पत्नी में होती थी नोकझाेंक। वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ गांव की घटना। पुलिस अब पूरे मामले का गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वारिसनगर ( समस्तीपुर), जासं। थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ गांव में नशे में धुत्त पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पति भाग निकला। पुलिस ने जायजा लेने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत महिला की पहचान वार्ड 13 निवासी संतराम की पत्नी रामदाई देवी ( 30) के रूप में हुई।
ग्रामीणों के अनुसार, संतराम नशे का आदी था। पति -पत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। रविवार देर रात उसने नशे में पत्नी की पिटाई कर दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद संतराम भाग निकला।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अंत्यपरीक्षण के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के खरारी भगवतीपुर गांव निवासी मृत महिला के पिता रामसेवक राम व माता चंदर देवी ने पुलिस को बताया कि दामाद संतराम ने स्वजनों के साथ मिलकर पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि कोई जख्म नहीं मिला। अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। संतराम मछली पालन करता है। घर में चार छोटे बच्चे हैं।
धारदार हथियार से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपित फरार
मोरवा। प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत केशोनारायणपुर पंचायत के एक युवक की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई। उसकी पहचान स्थानीय गिरीश कुमार ङ्क्षसह के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार ङ्क्षसह के रूप में की गई है। गत ग्यारह जुलाई को कतिपय लोगों ने घातक हथियार के प्रहार से पिता गिरीश कुमार ङ्क्षसह सहित पुत्र अभिषेक कुमार ङ्क्षसह को जख्मी कर दिया था। घायलों को पटोरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण ङ्क्षचताजनक स्थिति में पुत्र अभिषेक कुमार ङ्क्षसह को पीएमसीएच रेफर किया गया। घटना के विरोध में युवक की मां प्रेमा देवी के द्वारा स्थानीय सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के अनुसार गिरीश कुमार ङ्क्षसह के निजी जमीन पर आरोपियों के द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा था। अपनी जमीन को कब्जा होते देख कर पिता पुत्र के द्वारा ऐसा करने से मना किया गया। मौके पर पहुंचे ही आरोपियों ने जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्राथमिकी में नरेंद्र शाह, पप्पू कुमार साह, नागेश्वर पासवान , मंजू देवी सहित सात लोगों को नामजद किया गया था। आरोपियों के द्वारा लाठी-डंडे, एवं लोहे के रॉड से हमला कर पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल करते हुए प्रेमा देवी के गले से सोने की चेन छीन लिया था। भूमि विवाद के कारण हुए खूनी मारपीट में गंभीर रूप से घायल होकर पी एम सी एच में चार महीने तक इलाज के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। घर पर लौट के आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव एवं एएसआई ब्रह्म देवतुरी के द्वारा लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है। युवक की मौत से शोकाकुल परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव के अनुसार आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी घर से फरार बताए गए हैं।