Move to Jagran APP

समस्तीपुर की आइटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. प्रिया स्वर्ण पदक से हुईं सम्मानित

महज एक वर्ष के अंदर ही रोसड़ा की इस बेटी की दोहरी उपलब्धि से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। आठ माह पूर्व ही इस डॉक्टर बिटिया को रजत पदक से सम्मानित किया गया था और अब अपनी सेवा के बल पर उसने स्वर्ण पदक भी हासिल कर लिया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 08:16 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 08:16 AM (IST)
समस्तीपुर की आइटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. प्रिया स्वर्ण पदक से हुईं सम्मानित
सेवा भावना को देख गृह मंत्रालय द्वारा गोल्ड मेडल के साथ-साथ प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र। फाइल फोटो

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। आइटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट (चिकित्सा पदाधिकारी) के रूप में तैनात रोसड़ा की डॉ. प्रिया भारती को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी मसूरी के 44 वां स्थापना दिवस पर प्रिया को उक्त सम्मान से नवाजा गया। साथ ही बेहतर सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। बताते चलें कि महज एक वर्ष के अंदर ही रोसड़ा की इस बेटी की दोहरी उपलब्धि से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। आठ माह पूर्व ही इस डॉक्टर बिटिया को रजत पदक से सम्मानित किया गया था और अब अपनी सेवा के बल पर उसने स्वर्ण पदक भी हासिल कर लिया। 

loksabha election banner

शहर के वार्ड नंबर 18 निवासी अधिवक्ता डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह की पुत्री डॉ प्रिया भारती को राष्ट्र के सेवकों की जानमाल की सुरक्षा हेतु किए गए सेवा पर उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस में असिस्टेंट कमांडेंट, मेडिकल आफिसर के पद पर कार्यरत डॉ भारती ने अपनी सेवा के शुरुआती दौड़ में ही कोरोना काल को झेलते हुए अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दिया था। वहीं कोविड-19 के अत्यंत खतरनाक दूसरी लहर में भी अपनी परवाह किए बगैर रोगियों को अनवरत सेवा देती रही। इस बीच बीमार पड़ने पर भी दवा के सहारे अपने को दुरुस्त रख जवानों की सेवा में लगी रही। इसी सेवा भावना को देख गृह मंत्रालय द्वारा डॉ. भारती को गोल्ड मेडल के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। क्षेत्र के प्रखर शिक्षाविद स्वर्गीय देवनंदन बाबू की परपौत्री की इस सफलता पर स्वजनों के अलावा स्थानीय शिक्षा व चिकित्सा से जुड़े बुद्धिजीवियों ने भी हर्ष जताते हुए बेटी को रोसड़ा का गौरव करार देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। दूसरी ओर डॉ. प्रिया भारती ने 'सेवा परमो धर्म:' को को ही इस सफलता का मूलमंत्र बताई है।

रितिक पटेल ने मनाली की पतालसू चोटी पर फहराया तिरंगा

मुजफ्फरपुर : स्वतंत्रता दिवस पर माउंट यूनाम चोटी पर तिरंगा फहराने के बाद अब रितिक पटेल ने अब 13944 फिट की ऊंची पतालसू चोटी पर तिरंगा फहराकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। ङ्क्षहदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा मनाली के पतालसू चोटी पर तिरंगा फहराने के लिए रितिक समेत बिहार के सात लोगों का चयन किया गया था। रितिक का चयन फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन सैनी एवं नूर मोहम्मद ने किया था। इससे पहले भी रितिक ने 15 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के माउंट यूनाम चोटी पर तिरंगा फहरा कर जिले का मान बढ़ाया था। रितिक ने बताया कि उसने एक्स्पीडिसन की तैयारी अच्छे से की थी, फिर भी लगातार वर्षा होने के कारण ऊपर की ओर जाने वाले रास्ते में काफी फिसलन हो गई थी। इस वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन अंतत चोटी पर तिरंगा फहराने में सफलता मिली। रितिक मार्शल आर्ट का खिलाड़ी है और वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीत चुका है। रितिक पटेल का कहना है कि वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करना चाहता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.