Move to Jagran APP

भारत के आमजन के कल्याण की थी डॉ. राम मनोहर लोहिया की सोच

पूर्व एमएलसी ने किया प्रतिमा का अनावरण, लोहिया जी के आदर्श पर चलकर एक सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है, देश के थे महान पुरुष।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 04:38 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 04:45 PM (IST)
भारत के आमजन के कल्याण की थी डॉ. राम मनोहर लोहिया की सोच
भारत के आमजन के कल्याण की थी डॉ. राम मनोहर लोहिया की सोच

मधुबनी, जेएनएन। मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के स्थानीय कन्हौली गांव स्थित लोहिया चौक पर शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा का अनावरण कालानेश्वर मंदिर के महंथ बाबा चंदेश्वर दास जी महाराज, पूर्व विधान परिषद सदस्य बालेश्वर सिंह भारती, बीडीओ रतन कुमार दास द्वारा संयुक्त रूप से किया।

prime article banner

   कालानेश्वर मंदिर के बाबा चंदेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि लोहिया जी देश के महान पुरुष थे। जिस तरह एक साधु की सोच जन कल्याण की होती है उसी तरह उनकी सोच भी भारत के आमजन के कल्याण की थी। कहा कि डॉ. लोहिया जी के आदर्श पर चलकर एक सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

   पूर्व विधान पार्षद श्री सिंह ने कहा कि कन्हौली गांव स्थित इस चौक पर 1968 ई. में पूर्व विधायक स्व. नर्मदेश्वर सिंह आजाद, पूर्व मुखिया सुकदेव कैवार, स्व.पंडित दामोदर झा द्वारा लोहिया चौक पर डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा निर्माण का नीव डाला गया था। लेकिन इतने दिन बाद भी यहां उनकी प्रतिमा नहीं लग पाई थी।

   उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से लोहिया चौक पर मूर्ति स्थापित कर आज इसका अनावरण कर रहे हैं। इससे उन्हें काफी खुशी मिल रही है। बीडीओ रतन कुमार दास ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के आदर्श पर आज के नौजवान चले तो देश का भविष्य सुधर जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि पूर्व विधान पार्षद भारती जी ने लोहिया जी की मूर्ति स्थापना करके इस चौक को पहचान दी है।

    मूर्ति अनावरण उपरांत पूर्व विधान परिषद, युवा जदयू प्रदेश महासचिव बिलट प्रसाद सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रभात रंजन, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सरपंच प्रभाकर सिंह ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद ने की। 

   मौके पर जदयू नेता बिलट प्रसाद सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्राभात रंजन भाजपा मंडल पूर्वी अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा,सरपंच प्रभाकर सिंह, कुमार रमेश मुकेश्वर यादव, रामावतार जी सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK