Move to Jagran APP

सीतामढ़ी: आधी रात अफसरों के काफिले संग सड़क पर निकलीं डीएम अभिलाषा, फुटपाथ पर ठंड से ठिठुरते मुसाफिरों को बांटे कंबल

Sitamarhi News जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने गुरुवार आधी रात अपने वरीय पदाधिकारियों के साथ पैदल ही पूरे सीतामढ़ी शहर में घूम-घूमकर विधि-व्यवस्था का जायजा लेती रहीं। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर सोए कई जरूरतों को स्वयं अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया। रिक्शा चालकों को भी कंबल दिए।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 10:23 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 10:23 AM (IST)
सीतामढ़ी: आधी रात अफसरों के काफिले संग सड़क पर निकलीं डीएम अभिलाषा, फुटपाथ पर ठंड से ठिठुरते मुसाफिरों को बांटे कंबल
सीतामढ़ी में जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ातीं डीएम अभिलाषा

सीतामढ़ी, जेएनएन। जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने गुरुवार आधी रात अपने वरीय पदाधिकारियों के साथ पैदल ही पूरे सीतामढ़ी शहर में घूम-घूमकर विधि-व्यवस्था का जायजा लेती रहीं। पैदल भ्रमण के दौरान वाहन जांच, होटलों की जांच के साथ सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर सोए कई जरूरतों को स्वयं अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया। रिक्शा चालकों को भी कंबल दिए। कई वाहनों विशेषकर दुपहिया वाहनों को रोककर पड़ताल की। रेलवे स्टेशन भी गईं। वहां पर मुसाफिरों को कंबलओढ़ाया। उसके बाद उनका काफिला सदर अस्पताल पहुंचा। रात्रि स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

loksabha election banner

 ठंड से ठिठुर रहे मरीजों के अटेंडेंट को भी कंबल दिए। सदर अस्पताल में चार दिन पहले औचक निरीक्षण के बाद डीएम दूसरी बार वहां का जायजा लेने पहुंची हुई थीं। डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि डीएम के निरीक्षण के बाद वहां व्यवस्था में सुधार नजर आया। डॉक्टर से लेकर सुरक्षाकर्मी तक मुस्तैद दिखे। इस अवसर पर डीडीसी तरनजोत सिंह, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, पीजीआरओ महेश कुमार दास, निदेशक डीआरडीए मुमुक्ष चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

 डीपीआरओ के मुताबिक लगातार रात्रि भ्रमण का शहर में असर दिखने लगा है। कई थानों की गाड़ियां गश्ती करती नजर आई तो कई जगहों पर पैदल गश्ती दल भी मुस्तैद दिखा। हालांकि, इस बार डीएम के साथ एसपी अनिल कुमार मौजूद नहीं थे। बताते चलें कि 13 दिसंबर की रात औचक निरीक्षण में सदर अस्पताल में एक डॉक्टर व आठ गार्ड ड्यूटी से गायब मिले थे। डीएम ने उनका वेतन रोक दिया था। देररात डीएम-एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचा हुआ था। अस्पताल में घूम-घूमकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। व्यवस्थागत खामियों के लिए अस्पताल प्रबंधक सहित उपाधीक्षक एवं डीपीएम से स्पष्टीकरण पूछा गया। अस्पताल में बिना मास्क लगाए एक डॉक्टर के दिखाई पड़ने पर डीएम ने उनकी क्लास लगाई। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड सहित महिला एवं प्रसूति वार्ड का भी निरीक्षण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.