Ayodhya Case Verdict 2019 : जिले में शांति कायम रखने के लिए डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Ayodhya Case Verdict 2019 जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और एसएसपी जयंत कांत ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 01:13 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 01:13 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर अपना ऐतिहासिक फैसले सुना दिया है। इसके बाद जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए डीएम और एसएसपी ने फ्लैग मार्च किया। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और एसएसपी जयंत कांत ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करने का निर्देश दिया है। हालांकि अभी तक शहर के किसी भी हिस्से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अन्य दिनों की तरह ही लोग अपने-अपने कामों में लगे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें