कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किए गए जिला जज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी
लॉकडाउन के दौरान जिला जज शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के किए गए मानवीय कार्य को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया है।
मुजफ्फरपुर : लॉकडाउन के दौरान जिला जज शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के किए गए मानवीय कार्य को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया है। इसके लिए सोमवार को जिला महिला अधिवक्ता संघ की ओर से कोर्ट परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ की संरक्षक वरीय अधिवक्ता किरण सिन्हा ने की। कार्यक्रम के आयोजक व संघ की अध्यक्ष डॉ. संगीता शाही ने कहा कि कोरोना काल में न्यायिक अधिकारियों ने सेवा की ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। लॉकडाउन में जहां-तहां फंसे लोगों के लिए न्यायिक अधिकारियों ने लगातार कई दिनों तक तैयार खाना उपलब्ध कराया। इसके अलावा सरकारी राहत से वंचितों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की। पहली बार न्यायिक अधिकारियों का मानवीय सेवाभाव जिले के लोगों के सामने आया। यह सच्ची देशसेवा व लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। सभी मिलकर लड़ेंगे तभी कोराना हारेगा।
इन्होंने किया सम्मानित : जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रवीण कुमार, बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सचिदानंद सिंह, एडवोकेट एसोसिएशन महासचिव बीके लाल, लोक अभियोजक प्रमोद कुमार शाही, सरकारी वकील नगीना सिंह, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य वंदना शर्मा, वरीय अधिवक्ता एमए एजाजी, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुमोद सहाय, उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, अंजू रानी, लॉ कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार, अधिवक्ता निभा कुमारी, रवि प्रताप, प्रमोद शुक्ला, विनीता कुमारी, प्रांजली शर्मा, रंजू सिन्हा, सपना कुमारी, स्पेशल पीपी बजरंग प्रसाद सिंह, संतोष बसंत, देवेंद्र राय, प्रेम पासवान, कुमारी प्रियंका, नमिता कुमारी, अमृता शाही, मनोज कुमार सिंह, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल सिंह, मिशन भारती के अविनाश तिरंगा, संजय पंकज, रीता पराशर शामिल थे।
इन न्यायिक अधिकारियों को किया गया सम्मानित : महिला अधिवक्ताओं की ओर से न्यायिक अधिकारियों को अंगवस्त्र, कोरोना संरक्षण किट, सम्मानपत्र, पौधा, मास्क, ग्लब्स, सैनेटाइजर, बाबा गरीबनाथ एवं दाता कंबल शाह की प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वालों में जिला जज शैलेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार मालवीय, राधेश्याम शुक्ल, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सीजेएम मुकेश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव रंजन सिंह, विपिन लावनिया, हेमंत कुमार पूर्वी, हेमंत कुमार पश्चिमी, कंचन यादव, स्वाति दुबे व आफताब आलम शामिल थे।
'छांव' संस्था की ओर से अधिवक्ताओं को किया गया सम्मान : छांव संस्था की ओर से पंकज पटवारी कनक भारती, ब्लड डोनेशन के संयोजक प्रिंसु मोदी व संजय केजरीवाल ने कोरोना योद्धा के रूप में अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।