Lockdown 2.0 : प्राकृतिक आपदा में गरीबों-जरूरतमंदों की मदद क रही जिला जदयू की टीम Muzaffarpur News
कोरोना के साथ आंधी-पानी से तबाह परिवारों के बीच प्लास्टिक सीट का किया जा रहा वितरण। हर वैसे घर तक जा रही टीम जिसके घर का छप्पर उड़ गया या टूट गया हो।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना महामारी के साथ पिछले दिनों आंधी-ओलावृषिट से जिले में बड़े पैमाने पर गरीबों के छप्पर उड़ गए या टूट गए है। जदयू जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी व उपाध्यक्ष अनुपम कुमार के नेतृत्व में जिनके छप्पर उड़ गए वैसे लोगो के बीच प्लास्टिक का सीट वितरण कराया जा रहा है।
पार्टी उपाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि तत्काल प्लासिटक की पन्नी यानी सीट दी जा रही है ताकि वह अपने छत की मरम्मत कर सकें। इसके साथ हर प्रखंड में जहां क्षति हुई है वहां पर सूखा अानाज भी दिया जा रहा है। आनाज का पैकेट वह खुद लेकर जगह-जगह पहुंचा रहे हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना के कारण सारे लोग लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। पिछले दिनों जिला जदयू कार्यकर्ताओं की मदद से सामूहिक किचन का संचालन कर गरीबों व जरूरमंद को भोजन कराया गया।
वे खुद हाथी चौक मिठनपुरा इलाके में अपने निजी कोष से सैनिटाइजर का छिड़काव व मास्क वितरण के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार नगद दिए हैं। प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों के बीच राहत भी पहुंचा रहे हैं। राहत वितरण में मुख्य रूप मनोज कुमार टिकमानी, सुनील चौधरी, अभिषेक सिंह, रामेश्वर सिंह, प्रो.धनंजय सिंह आदि शामिल रहे।