Move to Jagran APP

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे जिला भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती को लेकर पूरी तैयार सक्रिय हो गए हैं। जीत-हार की समीक्षा के साथ पार्टी कार्यकर्ता अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भी मदद करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि भाजपा मुख्यालय की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 08:32 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 08:32 AM (IST)
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे जिला भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता
23 दिसंबर से पहले तक जिले में धन्यवाद यात्रा का आयोजन हो जाएगा। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती को लेकर पूरी तैयार सक्रिय हो गए हैं। जीत-हार की समीक्षा के साथ पार्टी कार्यकर्ता अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भी मदद करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि भाजपा मुख्यालय की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। 

loksabha election banner

राम मंदिर को लेकर भी चर्चा 

उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव की समीक्षा व धन्यवाद यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम किया जाएगा। इसी कड़ी में राम मंदिर को लेकर भी चर्चा होगी। प्रदेश मे एनडीए की सरकार बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस चुनाव में जहां भाजपा या उसके सहयोगी दल चुनाव लड़े उन तमाम विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए धन्यवाद यात्रा निकलेगी। इसके साथ चुनाव में जीत हार की समीक्षा भी की जाएगी।

धन्यवाद यात्रा का आयोजन

भाजपा जिलाध्यक्ष कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर से पहले तक जिले में धन्यवाद यात्रा का आयोजन हो जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए हर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष के साथ संवाद होगा। चुनाव में उनको सहयोग के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक हो गई है। सभी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की जाएगी। कहां हमसे चूक हुई कहां और मजबूती चाहिए थी। चुनाव की रणनीति में कहां पर हम पिछड़े। जिस कारण शत-प्रतिशत सफलता नहीं मिल पाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की पार्टी है। संगठन को हमेशा एक्टिव रहना होता है। चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ता व संगठन की चिंता कर रही है। इसको लेकर बैठकों का दौर शुरू होने वाला है।

योजनाओं का लाभ लेने में मदद करें

बताया कि बिहार में एनडीए की सरकार बनी है विकास की गति और तेज करनी है ।इसमें कार्यकर्ताओं की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की जवाबदेही है कि वह अपनी पंचायत में सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में मदद करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की चिंता करते हैं। उनका उद्देश्य है गरीब, महिला, समाज के पिछड़े लोगों का कल्याण। उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। उसका लाभ दिलाने का दायित्व भाजपा कार्यकर्ताओं पर है। यात्रा कार्यक्रम की तैयारी हर मंडल स्तर पर होगी। जहां भी कार्यक्रम होगा वहां पर सभी पदाधिकारी जुटेंगे। हर कार्यक्रम में कोई ना कोई एक प्रदेश से अधिकारी आएंगे । अभी से ही अगले चुनाव की तैयारी पार्टी ने शुरू कर दी है। अयोध्या में बन रहा राम मंदिर अद्भुत व अनोखा मंदिर होगा। इसमें हर स्तर पर एक-एक नागरिक का सहयोग लिया जा रहा है। ताकि, इससे सबका जुड़ाव हो। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.