होटल में चल रहा देह व्यापार का घिनौना खेल, आपत्तिजनक अवस्था में मिले दो जोड़े
देह व्यपार की शंका पर पुलिस ने की कार्रवाई। होटल से पुलिस ने दो युवतियों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें उक्त होटल का दो कर्मी भी है।
समस्तीपुर, जेएनएन। शहर के स्टेशन चौक और आसपास के इलाकों में स्थित होटलों में सबकुछ सही नहीं चल रहा। यहां एक होटल से पुलिस ने दो युवतियों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें उक्त होटल का दो कर्मी भी है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।
सदर डीएसपी प्रितिश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त होटल में कमरों की जांच की। इस दौरान अलग- अलग कमरे में दो युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने होटल के दो कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में नगर थानाघ्यक्ष सीताराम प्रसाद, मुफस्सिल थानाघ्यक्ष विक्रम आचार्य समेत सशस्त्र बल मौजूद रहे।
कमरों में आपत्तिजनक अवस्था में मिले दो जोड़े
पुलिस के होटल पहुंचने पर हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि होटल के दो बंद कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले, पुलिस ने दोनों युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया।
चोरी छिपे चल रहा देह व्यापार
स्टेशन रोड स्थित एक होटल से आपत्तिजनक अवस्था मेंं पकड़े गए दो युवक और होटल मालिक समेत चार के विरुद्ध नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। देह व्यापार में लिप्त होटल मालिक विशाल रेस्ट हाउस के मालिक विनय प्रसाद को भी नामजद किया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान बंगरा थाना के कोठिया निवासी सरोज कुमार और सरसौना गौसपुर निवासी शंभू कुमार के रुप में हुई है। वहीं होटल संचालक मुफस्सिल थाना के जितवारपुर चौथ निवासी अमित कुुमार बताया गया है। पुलिस ने उक्त होटल के दो अलग अलग कमरे से आपत्तिजनक अवस्था में दो युवक और युवती को गिरफ्तार किया। इसके साथ होटल संचालक अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में पूछताछ में उसने बताया कि होटल मालिक की सहमति पर ही बाहर से लड़कियों को बहला फुसलाकर और प्रलोभन देकर होटल में देह व्यापार के लिए लाया जाता था।
पकड़ी गई छात्रा को परिजनों के हवाले किया
होटल में युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गई किशोरी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके स्वजनों को बुलाकर सौंप दिया। इसमें एक बंगरा और दूसरा पूसा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। स्वजनों को बिना बताए दोनों घर से निकली थी। पुलिस ने किशोरी के स्वजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।