VIDEO : समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, जानिए कौन कर रहा था अवैध हथियार का कारोबार
बंगरा थाना क्षेत्र स्थित गद्दोपुर गांव में अवैध हथियार बनाने का यह काम चल रहा था। पुलिस को गुप्त रूप से अवैध हथियार बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद ताजपुर पुलिस ने छापेमारी की।
समस्तीपुर, जेएनएन। जिला अंतर्गत ताजपुर प्रखंड में मिनी गन फैक्ट्री चलाए जाने का उद्भेदन हुआ है। प्रखंड के बंगरा थाना क्षेत्र स्थित गद्दोपुर गांव में अवैध हथियार बनाने का यह काम चल रहा था। पुलिस को गुप्त रूप से अवैध हथियार बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद ताजपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार इसका नेतृत्व कर रहे थे। मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। अर्धनिर्मित देसी पिस्टल समेत हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत ताजपुर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन pic.twitter.com/FX6Ff6GzbW
— Ajit kumar (@ajitabheek) January 22, 2020
सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ताजपुर थाने में पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई गिरोह काम कर रहा है? ये लोग कब से यह काम कर रहे ? यहां से बने हथियार के खरीदार कौन लोग रहे हैं? इसके आधार पर आगे की कार्रवाई करना आसान होगा।
पुलिस ने मकान मालिक को भी किया गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी के दौरान मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान ताजपुर के गद्दोपुर निवासी मो. मंजूर आलम के रूप में की गई है। जबकि, दोनों आरोपित मिस्त्री मुंगेर जिले के मो. अप्पू और सज्जन कुमार हैं। पुलिस प्रेसवार्ता कर देगी पूरी जानकारी।