Move to Jagran APP

मंत्री नंदकिशोर ने कहा- केंद्र और प्रदेश की सरकार ने समन्वय स्थापित कर विकास को दी गति

महागठबंधन के अाका जेल में है और कुछ बेल पर है। नरेंद्र मोदी का विरोध ऐसे लोग कर रहे है।विकास में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। राष्ट्र विरोधी ताकतों से बचने की जरूरत है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 05:04 PM (IST)
मंत्री नंदकिशोर ने कहा- केंद्र और प्रदेश की सरकार ने समन्वय स्थापित कर विकास को दी गति
मंत्री नंदकिशोर ने कहा- केंद्र और प्रदेश की सरकार ने समन्वय स्थापित कर विकास को दी गति

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि विकास में कोई भेदभाव नहीं है। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने समन्वय स्थापित कर विकास को गति दी जो किसी दूसरे दल से संभव नहीं है। वे सोमवार को पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित हजारीमल स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजय जायसवाल व रक्सौल के विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह विकास को गति देने वाले जन प्रतिनिधि है। 

loksabha election banner

   इनके प्रयास से इस क्षेत्र में सड़को का जाल बन रहा है। कहा कि छौड़ादानो-भेलाही नहर पथ का निर्माण जरूर होगा। रक्सौल शहर के बाटा चौक तक के पथ निर्माण के लिए राशि निर्गत कर दिया गया है। पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में साढ़े पंद्रह सौ करोड़ सड़क का प्रस्ताव सांसद ने दिया था। इसमें एक हजार करोड़ स्वीकृत कर दिया गया है। महागठबंधन के अाका जेल में है और कुछ बेल पर है। मोदी का विरोध ऐसे लोग कर रहे है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े फारूख अब्दुल्लाह एक देश मे दो प्रधनमंत्री बनाना चाहते है। ऐसे राष्ट्र विरोधी ताकतों से बचे। विकास की धार को तेज करने के लिए भाजपा को वोट करे। कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि प्रदेश और देश में कृषि, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विजली गांव -गांव तक पहुचने में सरकार सफल रही है। किसानों की आय 2022 तक दोगुना हो जाएगी। यह सरकार का लक्ष्य है। 60 वर्ष के उम्र के किसानों को पेंशन देने का योजना सरकार ने तैयार किया है। इसका लाभ करीब 12 करोड़ किसानों को मिलेगा।

  कहा-भाजपा का नारा है पाकिस्तान छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नही। नया भारत का निर्माण हुआ है। भारत ने 40 जवानों के बदले पाकिस्तान के 400 आतंकियों को मार गिराया। सवर्णों को आरक्षण दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधानपार्षद संजय पासवान ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव एकीकरण और तुष्टिकरण की है। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार समता, ममता और करुणा की है। विकास एक विचार बनकर जनता के बीच आया है। 

   देश में विकास हुआ है। अब सरकार बनी तो विकास की अांधी चलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घमंड और पाखंड की पार्टी है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर नेताओं का स्वागत किया। मौके पर पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर संजय जायसवाल के अलावा कई नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.