Move to Jagran APP

समान सुविधा नहीं मिलने तक जारी रहेगा गृहरक्षकों का आंदोलन : प्रदेश अध्यक्ष

संघ कार्यालय में किया गया आमसभा का आयोजन। बिहार सरकार गृहरक्षकों को वाजिब सुविधा और हक नहीं दे रही है। हक की नजरअंदाजी सरकार को महंगी पड़ सकती है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 06:30 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 07:50 AM (IST)
समान सुविधा नहीं मिलने तक जारी रहेगा गृहरक्षकों का आंदोलन : प्रदेश अध्यक्ष
समान सुविधा नहीं मिलने तक जारी रहेगा गृहरक्षकों का आंदोलन : प्रदेश अध्यक्ष

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देशबंधु आजाद ने कहा है जब तक समान काम के बदले होमगार्ड जवानों को समान सुविधा नहीं मिलेगी, आंदोलन जारी रहेगा। वे वाहिनी कार्यालय प्रांगण में गृहरक्षकों की आम सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि यह कितनी विडंबना है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकार गृहरक्षकों को वाजिब सुविधा और हक नहीं दे रही है।

loksabha election banner

   गृहरक्षक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। लेकिन उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। मगर निराश होने की जरूरत नहीं है। जब तक गृहरक्षकों को पूरा हक नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितेश मिश्रा ने की। कहा कि गृहरक्षक एकजुट हैं। विपरीत परिस्थिति में भी वे कानून व्यवस्था की रखवाली करते हैं। उनके हक की नजरअंदाजी सरकार को महंगी पड़ सकती है।

   केंद्रीय पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार राव ने कहा कि गृहरक्षकों में इतनी ताकत है कि वे अपना हक लेकर रहेंगे। भले ही इसमें थोड़ा वक्त लग रहा है, लेकिन सरकार को उनकी मांगे माननी ही पड़ेगी। सभा को प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र सिंह, जिला सचिव सुबोध कुमार तिवारी, संपूर्णानंद तिवारी, संगठन सचिव विनय शंकर सिंह, कार्यकारी सदस्य शमशुल होदा, प्रकाश चंद्र राव, विनोद पांडेय, ओमप्रकाश यादव, मैनेजर खां आदि ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में गृहरक्षक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.