Move to Jagran APP

ईद के चांद का दीदार, चहुंओर गूंजा, ईद मुबारक

ईद-उल-फितर आज ईदगाह व मस्जिदों में अदा की जाएगी वाजिब नमाज। चांद नजर आते ही शुरू हो गया मुबारकबाद देने का सिलसिला।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 10:54 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 10:54 PM (IST)
ईद के चांद का दीदार, चहुंओर गूंजा, ईद मुबारक
ईद के चांद का दीदार, चहुंओर गूंजा, ईद मुबारक

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। ईद के चांद का दीदार होते ही चहुंओर ईद मुबारक-ईद मुबारक गूंजने लगा। बुधवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह व मस्जिदों में दो रिकअत वाजिब नमाज अदा होगी। उसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर सेवई खाएंगे व गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देंगे। इससे पूर्व शाम को इफ्तार के बाद सभी चांद के दीदार को बेचैन रहे। मंगलवार को सऊदी अरब में ईद की नमाज हो जाने की वजह से लोगों को यकीन था कि मंगलवार को यहां चांद का दीदार हो जाएगा।

loksabha election banner

 जिसे चांद नजर आया उसने दूसरों को भी दिखाया। बच्चे खुशी से चहकने लगे, चांद हो गया चांद हो गया बोलते हुए उछलने लगे। उनकी इस खुशी में सबने साथ दिया। मोबाइल पर भी ईद की मुबारकबाद दी गई। देर रात तक मुस्लिम इलाके व बाजार गुलजार रहे। लोग ईद के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी में जुटे रहे। महिलाएं घर का काम निपटाने के साथ ही ईद के दिन बनने वाले पकवान की तैयारी में लगी रहीं। 

नमाजियों के लिए ईदगाह व मस्जिद तैयार, जुटी रहीं कमेटियां

ईद के दिन नमाजियों के इस्तकबाल के लिए शहर से लेकर गांव तक की ईदगाह-मस्जिद तैयार हैं। बुधवार को रोजेदार यहां दो रिकअत नमाज वाजिब अदा करेंगे। इसको लेकर मंगलवार को देर रात तक कमेटियां तैयारी में जुटी रहींं। गोशाला ईदगाह में जुटने वाली भीड़ को लेकर कमेटी ने व्यापक तैयारी की है। कमेटी के सचिव मो. इकबाल कुरैशी ने बताया कि यहां नमाजियों की काफी भीड़ जुटती है। सड़क पर भी काफी लोग नमाज अदा करते हैं। नमाजियों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं।

सेवई, इत्र, टोपी की जमकर खरीदारी, बाजार गुलजार

मंगलवार को ईद को लेकर जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने सेवई, इत्र, टोपी आदि की खरीदारी की। कंपनीबाग में जाम की नौबत रही। यहां सेवई की दुकानों पर काफी भीड़ रही। कपड़ों की दुकान पर भी भीड़ रही। मोतीझील समेत कई जगहों पर देर रात तक खरीदारी होती रही।

अधिकतर जगहों पर आठ से नौ बजे के बीच नमाज

ईद की नमाज कब और कहां

- गोशाला ईदगाह : सुबह 8 बजे

- कंपनीबाग मस्जिद : 8 बजे

- बैंक रोड मस्जिद : 8 बजे

- पीर मोमिन शाह मजार : 8.15

- मस्जिद इब्राहिम अली नगर पैगंबरपुर कोल्हुआ : 8 बजे

- पुरानी नूरी मस्जिद गन्नीपुर सादपुरा : 8.10 बजे

- चैनपुर बंगरा ईदगाह : 7 बजे

- दामोदरपुर तेगी मस्जिद : 8.15

- दामोदरपुर ईदगाह : 9 बजे

- मिल्की टोला, सादपुरा ईदगाह : 8 बजे

- खानकाह व एदारे तेगिया, माड़ीपुर : 7.30

- दारुल उलूम अनवारे मुस्तफा माड़ीपुर : 7.45

- माड़ीपुर पावर हाउस चौक ईदगाह : 7.45

बख्शी कॉलोनी माड़ीपुर : 7:30 बजे

- माड़ीपुर चौक मस्जिद : 7.30 बजे

- मदनी एसी मस्जिद, माड़ीपुर : 8 बजे

- मुगल मस्जिद कुर्बान रोड : 7 बजे

- मदरसा नूरिया मेराजुल उलूम, कंहौली : 8 बजे

- इमामुद्दीन खान मस्जिद : 8 बजे

शिया मस्जिद

- कमरा मोहल्ला शिया मस्जिद : सुबह 9.30 बजे

- कर्रार साहेब की मस्जिद : 9 बजे

- ब्रह्मपुरा शिया मस्जिद : 9 बजे

- बारह मीनार मस्जिद, हसनचक बंगरा : 9.30

- भिखनपुर मस्जिद : 9.30

- इमामिया मस्जिद मोहम्मदपुर मोबारक : 10 बजे  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.