Move to Jagran APP

घर की छत गिरने से महिला की मौत

साहेबगंज थाना क्षेत्र की वासुदेवपुर सराय पंचायत के वार्ड नं 9 में शनिवार की रात घर की छत गिरने से गोपाल महतो की 55 वर्षीय पत्‍‌नी गिरजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 01:49 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 01:49 AM (IST)
घर की छत गिरने से महिला की मौत
घर की छत गिरने से महिला की मौत

मुजफ्फरपुर: साहेबगंज थाना क्षेत्र की वासुदेवपुर सराय पंचायत के वार्ड नं 9 में शनिवार की रात घर की छत गिरने से गोपाल महतो की 55 वर्षीय पत्‍‌नी गिरजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान मुजफ्फरपुर स्थित निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। रविवार को गाव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा कि गोपाल महतो के तीन पुत्र तथा 4 पुत्री है जिसमें एक पुत्र तथा सभी पुत्री की शादी हो चुकी है। गोपाल महतो राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। उसने बताया कि वे पुराने मकान को तोड़कर अपना नया मकान बना रहे थे। वे और उसकी पत्‍‌नी शनिवार की रात खाना खाकर सोने चले गए। इसी दौरान पुराने मकान की छत गिरने लगा जहा गिरजा देवी सो रही थी। छत गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देख मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वासुदेवपुर सराय पंचायत की पैक्स अध्यक्ष चिंता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता विधासागर, दिनेश कुमार पहुंचे व परिजनों को सात्वना दी।

loksabha election banner

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत : करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड एनएच 722 में पकड़ी पुल के समीप रविवार की देर शाम डंफर, ऑटो व बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। स्थानीय लोगों की मदद से एक जख्मी को मड़वन पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान तुर्की ओपी क्षेत्र के बाजितपुर कोदरिया निवासी 50 वर्षीय गणेश ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं एक जख्मी की पहचान पारू थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी के रूप में हुई है। मृतक रेडियो-टीवी मिस्त्री का काम करता था जो पकड़ी चौक से अपने घर जा रहा था। घटना से आक्रोशित लोगों ने लगभग दो घटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर करजा पुलिस पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। बाद में सीओ मृत्युंजय कुमार की सूचना पर सूचना पर कुढ़नी बीडीओ संजीव कुमार ,सीओ रंभू ठाकुर, जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझा कर रोड जाम हटाया। मृतक की पत्‍‌नी सरस्वती देवी को सीओ रंभू ठाकुर ने चार लाख मुआवजे का चेक सौंपा। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.