विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एईएस से पीडि़त एक बच्चे की मौत, नौ भर्ती Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sat, 22 Jun 2019 08:41 PM (IST)

इस मौसम में अब तक 138 बच्चों की हो चुकी मौत 528 कराए जा चुके हैं भर्ती। एसकेएमसीएच में सात और केजरीवाल अस्पताल में दो बच्चों को कराया गया भर्ती।

एईएस से पीडि़त एक बच्चे की मौत, नौ भर्ती Muzaffarpur News
एईएस से पीडि़त एक बच्चे की मौत, नौ भर्ती Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में बारिश और मौसम में ठंडक के बाद एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का कहर थोड़ा शांत हुआ है। हालांकि, शनिवार को भी एसकेएमसीएच में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि सात बच्चों को भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर की अंजली कुमारी के रूप में हुई है। यहां भर्ती कराए गए बच्चों में सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर की पलक कुमारी, अहियापुर जमालाबाद की रानी कुमारी, सोनियापुर की सोनाक्षी कुमारी, बोचहां मझौली की खुशी कुमारी, देवगन का दीपू कुमार, कुढऩी कमतौल का सावन कुमार व सिवाईपट्टी हरसेर की अंकिता कुमारी हैं। 

 उधर, केजरीवाल में भी दो बच्चों को इलाज के लिए लाया गया। इनकी पहचान चकिया, पूर्वी चंपारण की सबा परवीन और औराई, घनश्यामपुर की जाह्नवी के रूप में हुई है।

इस मौसम में एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल मिलाकर कुल 138 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि, 528 भर्ती कराए जा चुके हैं। फिलहाल, एसकेएमसीएच में 49 बच्चों का इलाज चल रहा है।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप