विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म, गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

By Keshav PandeyEdited By: Piyush Pandey
Published: Sat, 12 Sep 2026 06:05 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें रिश्ते के बहनोई पर आरोप है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार। (जागरण)

पुलिस ने किया गिरफ्तार। (जागरण)

HighLights

  1. कांटी में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला।

  2. रिश्ते के बहनोई राजू सहनी पर लगा आरोप।

  3. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आरोप है कि रिश्ते में बहनोई लगने वाले युवक ने शुक्रवार की रात नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ गंदा काम किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने नाबालिग को अकेला पाकर कथित तौर पर जबरन एक घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया। उसकी आवाज और हलचल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को अपने हिरासत में लिया और उसे कांटी थाने ले गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मौके पर किसी तरह की हिंसक स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजू सहनी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक नमूने और तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं।

डीएसपी ने बताया कि पीड़िता का नियमानुसार मेडिकल कराया गया है। साथ ही, मूक-बधिर विशेषज्ञों की सहायता से उसका बयान भी दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार 3 अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली; जेवर और कैश लूटा