मुजफ्फरपुर में कई घरों में भीषण डकैती, बम विस्फोट में आधा दर्जन लोग घायल
लगभग बीस से ऊपर की संख्या में पहुंचे डकैत बम और हथियार से लैस थे। गांव के कई घरों में लूटपाट करते हुए डकैत फरार हो गए।
By Edited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 01:24 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 01:28 PM (IST)
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। सोमवार की देर रात लगभग दो दर्जन से ऊपर की संख्या में हथियार के साथ डकैतों ने मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के बकटपुर गांव में घुस कर कई घरों में बम मारते हुए लाखों रुपये की डकैती की। घटना के बावत कौशल किशोर ने बताया कि लगभग बीस से ऊपर की संख्या में डकैत बम और हथियार से लैस थे। गांव के कई घरों में बम मारते हुए व लूटपाट करते हुए डकैत फरार हो गए। इस दौरान नकदी सहित ढाई लाख रुपये की ज्वेलरी लूट कर ले गए। साथ ही कई घरों से लाखों की संपत्ति भी लूट लिया।
बताया गया है कि लगभग सात घरों से दस लाख की नकदी सहित अन्य संपत्ति की भी डकैती हुई है। बम से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पश्चिमी प्रभारी डीएसपी, करजा और काटी थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जाच में जुट गई है। गांव में भीषण डकैती की घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। डकैती की सूचना पर पहुंची पुलिस तमाम जानकारियां ली और जांच प्रक्रिया को तेज करते हुए डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारी कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी करते हुए घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयासरत है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस की कार्यशैली पर भी दिख रहा था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें