पश्चिम चंपारण में राजमिस्त्री की हत्या, झाड़ी में फेंका शव WestChamparan News
पश्चिम चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घटना। शनिवार को दवा खरीदने घर से निकला था खलील मियां। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया बड़की नहर के समीप की घटना।
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया बड़की नहर के समीप एक अधेड़ की हत्या कर शव झाड़ी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। इसकी पहचान हरदिया गांव निवासी खलील मियां के रूप में की गई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार की सुबह दवा खरीदने के लिए घर से निकला था।
वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच रविवार की सुबह ग्रामीणों ने झाड़ी में शव देखा। उसके सर, आंख व छाती पर धारदार हथियार से वार का निशान पाया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा। खलील के स्वजनों का कहना है कि गांव में किसी से भूमि विवाद चल रहा था।
घटना के संबंध में बेतिया एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि हरदिया नहर के समीप झाड़ी से एक शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।