Lockdown: समस्तीपुर में अपराध पर अंकुश नहीं, युवक की हत्या कर पोखर किनारे फेंका शव Samastipur News
समस्तीपुर के सिंघिया के लीलहॉल गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। वह बुधवार से ही लापता था। रोसड़ा डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही। जल्द ही इसका उद्भेदन कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर, जेएनएन। लॉकडाउन के बीच थाना क्षेत्र के लीलहॉल गांव में गुरुवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। उसकी पहचान गांव के मो. मुस्तकीम के पुत्र मोहम्मद गुड्डू ( 22) के रूप में हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
स्वजनों के मुताबिक, गुड्डू बुधवार शाम गांव के ही मामा मो. शमीम के साथ घूमने निकला था। दोनों गांव से निकल गए। देर शाम नहीं लौटे तो ङ्क्षचता हुई। खोजबीन के क्रम में देर रात मो. शमीम के घर पहुंचे। वह घर में था। गुड्डू के बारे में पूछा तो गोलमोल बात करने लगा। सही जवाब नहीं देने पर शमीम को घर में ही बैठाए रखा। गुरुवार सुबह खोजबीन के दौरान पता चला कि लीलहॉल बरकी पोखर के किनारे ङ्क्षभडा पर एक युवक का शव पड़ा है। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुड्डू के स्वजन भी पहुंचे। वहां शव देखते ही बेसुध हो गए। शरीर पर जख्म के निशान थे। सूचना के बाद थाना प्रभारी पंकज कुमार पहुंचे। जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।
पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
घटना की बाबत गुड्डू के पिता ने ङ्क्षसघिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि मो. शमीम, मो. आजाद, मो. शफीक, साजन राम व रामबाबू पासवान को नामजद और तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है। चर्चा है कि सभी गांव से बाहर शराब पीने जुटे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर आपस में बहस हुई थी। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद सही बात सामने आएगी।
अपराध पर अंकुश नहीं
लॉकडाउन के बीच जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पूर्व सोमवार को मोरवा प्रखंड में बालक की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गुरुवार को ताजा मामला सामने आया है। इससे लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।