नर्तकी की हत्या कर शव को फेंका, पहचान में जुटी पुलिस
सकरा थाना के बाजीदोनमा करबला मैदान के निकट शनिवार को सबहा -बरियारपुर सड़क किनारे से शव को बरामद किया गया है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में एक महिला की हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया। शव को सकरा थाना के बाजीदोनमा करबला मैदान के निकट शनिवार को सबहा -बरियारपुर सड़क किनारे से बरामद किया गया है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। संभावना जताई जा रही है कि उसकी हत्या किसी दूसरी जगह करके शव को उपरोक्त जगह पर फेंक दिया गया है। महिला पहनावे से नर्तकी लग रही है।
अभी उसकी पहचान नहीं की हो सकी है। स्थानीय लोगों ने शव देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जहां सूचना पर पुलिस उक्त स्थल पहुंची और स्थिति का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। इस संबध में सकरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कही दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
महिला के पहनावे से वह नर्तकी लगती है। उसके हाथ एवं मुंह के पास चोट के निशान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । महिला की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसकी पहचान कर ली जाएगी और इस घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।