Move to Jagran APP

मधुबनी जिले के बाबूबरही मेें जलावन घर में फंदे से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव

Madhubani news बाबूबरही थाना क्षेत्र के सलखनियां गांव में मिला शव मृतक की अब तक नहीं हो सकी पहचान हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस जलावन लेने गई महिलाओं ने शव को देख मचाया शोर शव के पास नहीं मिला कोई सामान या कागजात।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 01 Feb 2022 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 05:56 PM (IST)
मधुबनी जिले के बाबूबरही मेें जलावन घर में फंदे से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव
एक घर में फंदे से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव।

मधुबनी ( बाबूबरही), जासं। बाबूबरही थाना क्षेत्र के सलखनिया गांव में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव जलावन घर में फंदे से लटक रहा था। महिलाओं ने सबसे पहले शव को देखा, उसके बाद हल्ला मचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सकी। इधर, शव के मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा सकती है। पुलिस हर ङ्क्षबदु पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रामाशीष कामति ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। इसके बाद पहचान के लिए इसे 72 घंटों तक रखा जाएगा। मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास लग रही है।

loksabha election banner

मृतक काला रंग का जैकेट, काला रंग का टीशर्ट तथा ब्लू जींस पहने हुआ था। जींस में चेन के पास सुई-धागा से सीला हुआ है। मृतक का रंग श्यामला व बाल छोटे थे। बता दें कि मंगलवार की दोपहर सलखनियां गांव के खुशी लाल महतो के परिवार की महिलाएं घर से कुछ दूर अवस्थित अपने जलावन घर से जलावन लाने गई। वहां पहुंचने पर महिलाओं ने जलावन घर में फंदे से लटकता शव देखा। महिलाएं वहां से चिखती-चिल्लाती भागीं। शोर सुनकर वहां लेागों की भीड़ जमा हो गई। शव मिलने की बात इलाके में आग की तरह फैली। नीचे युवक का चप्पल पडा़ था। इसके अलावा युवक के पास कोई अन्य सामान नहीं था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.