Move to Jagran APP

मधुबनी में लापता किशोरी का शव नदी के किनारे मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका Madhubani News

दस सितंबर की सुबह छह बजे खेत में कूड़ा फेंकने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 02:07 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 02:07 PM (IST)
मधुबनी में लापता किशोरी का शव नदी के किनारे मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका Madhubani News
मधुबनी में लापता किशोरी का शव नदी के किनारे मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। बाबूबरही थाना क्षेत्र से लगभग एक सप्ताह पूर्व लापता हुई किशोरी का शव रविवार रात को बेला गांव में बलान नदी के किनारे मिला है। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी मच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बेला के पास के गांव की एक किशोरी (15) दस सितंबर की सुबह छह बजे खेत में कूड़ा फेंकने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसके पिता ने इस संबंध में एक सनहा 14 सितंबर को दर्ज कराया था। इसमें उसके लापता होने की जानकारी दी थी। इधर, रविवार रात बेला गांव के नजदीक बलान नदी के किनारे एक किशोरी के शव मिलने की सूचनी पुलिस को दी गई।

 पुलिस वहां पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त 10 सितंबर को लापता हुई किेशोरी के रूप में हुई। उसका शव नदी किनारे एक पतले पेड़ से दुपट्टे से बंधा था। उसका दूसरा सिरा लड़की के गर्दन से बंधा था। इसकी ऊंचाई महज दो से तीन फीट थी। उसके शरीर पर कुछ ही वस्त्र थे। इसे देखते हुए प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या किए की बात पुलिस कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.