पश्चिम चंपारण के तौलाहा में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका West Champaran News
गले में सोने का मंगलसूत्र और पास में 70 रुपये मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 09:27 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 09:27 PM (IST)
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड पर तौलाहा रेलवे गुमटी से पश्चिम शनिवार की सुबह एक अज्ञात विवाहिता का शव बरामद किया गया। एसडीपीओ अर्जुन लाल ने बताया कि तौलाहा समपार फाटक संख्या 26 से 100 मीटर पश्चिम विवाहिता का शव पड़ा था। उसकी उम्र करीब 21- 22 वर्ष आंकी गई है। उसके हाथ-पांव, पेट एवं माथे पर जख्म के निशान पाए गए हैं। उसके गले में सोने का मंगल सूत्र एवं कुर्ती की जेब से 70 रुपये मिले हैं। शव के समीप ही चप्पल पड़ी थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। उसकी अन्यत्र हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ ठोस बात कही जा सकती है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार, एसआइ आरके ङ्क्षसह, धनंजय कुमार, नरकटियांगज से आरपीएफ के एएसआइ एसके मिश्रा एवं एलबी राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का मुआयना किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें