Move to Jagran APP

Coronavirus: पुलिस महकमे के तमाम अधिकारियों व कर्मियों की होगी जांच, सर्वे की कवायद शुरू

वरीय पुलिस अधीक्षक के पत्र के बाद जांच की तैयारी में जुटा विभाग। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी की देखरेख में चल रहा हर घर सर्वे। 15 हजार 820 लोग होम क्वारंटाइन में।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 10:14 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 10:14 PM (IST)
Coronavirus: पुलिस महकमे के तमाम अधिकारियों व कर्मियों की होगी जांच, सर्वे की कवायद शुरू
Coronavirus: पुलिस महकमे के तमाम अधिकारियों व कर्मियों की होगी जांच, सर्वे की कवायद शुरू

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना संकट को लेकर जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों का हेल्थ सर्वे व जांच कराई जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से इस आशय का पत्र सिविल सर्जन कार्यालय को भेजा गया है। पत्र के आधार पर सर्वे व जांच की कवायद शुरू हुई। इधर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार पांडेय की देखरेख में होम क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों फिजिकल सर्वे चल रहा है। 

loksabha election banner

सर्वे में मिले चार संदिग्ध

सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अबतक हर घर सर्वे में यह बात सामने आई है कि 15 हजार 820 लोग होम क्वारंटाइन का पालन कर रहे हैं। वहीं 24 लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। अब तक चार संदिग्ध की पहचान हुई है। इनमें साहेबगंज में एक, मुशहरी में एक, कांटी में एक तथा गायघाट में एक शामिल हैं। सबका नमूना संग्रह किया जाएगा। वहीं 8 हजार 968 लोगों ने होम क्वारंटाइन का समय पूरा कर लिया है। 

इस तरह मिले पॉजिटिव मरीज : 

09 मई - जिले में तीन मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। ये सभी मुशहरी प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

10 मई - तीन पॉजिटिव मरीज मिले। ये तीनों बोचहां व बंदरा प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

11 मई - तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें बोचहां के दो व मड़वन का एक है, जो प्रखंड स्थित क्वारंटाइन में रह रहे थे।

12 मई - तीन पॉजिटिव मामले मिले। ये सभी बोचहां व पारू प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

13 मई - तीन पॉजिटिव मामले मिले। इनमें दो बंदरा व एक मुरौल प्रखंड का है। ये क्वारंटाइन में थे।

14 मई - तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें मोतीपुर, बंदरा व कुढऩी के एक-एक प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन में थे।

16 मई - दो पॉजिटिव केस मिले। इनमें दोनों मड़वन के प्रवासी हैंं, जो क्वारंटाइन में थे।

17 मई - एक साथ पांच पॉजिटिव केस मिले। इनमें मुरौल, पारू, सकरा व मुशहरी के प्रवासी हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे।

18 मई - एक साथ पांच पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें मीनापुर, मुशहरी व बोचहां के एक-एक और बंदरा के दो प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन पर हैं।

20 मई-एक मरीज पॉजिटिव मिला।

22 मई - तीन पॉजिटिव मरीज मिले।

24 मई - पांच पॉजिटिव मामले सामने आए।

25 मई - एक पॉजिटिव मिला। ये कुढऩी क्वारंटाइन सेंटर पर थे।

26 मई-एक पॉजिटिव मिला। यह बोचहां में क्वारंटाइन सेंटर पर थे। 

27 मई - दो पॉजिटिव मिले। एक एसकेएमसी का पीजी छात्र व दूसरी बोचहां इलाके की महिला है जो संक्रमित स्वजन के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटाइन पर थीं।

28 मई - तीन मरीज मिले। इसमें मुशहरी इलाके का मरीज नोएडा से और सकरा इलाके का एक मरीज दिल्ली व दूसरा मुंबई से आया था।

29 मई - आठ मरीज मिले। इसमें तीन मुरौल इलाके के, एक रसूलपुर, दो बीनू नगर व एक झपहां इलाके का बताया गया है। वहीं एक जीआरपी का हवलदार बताया गया है।

30 मई - छह पॉजिटिव मिले। इसमें एक एसकेएमसीएच के अधिकारी समेत दो मीनापुर, दो मड़वन व एक मुशहरी का व्यक्ति शामिल है।

31 मई - नौ पॉजिटिव मिले। ये सभी सकरा क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे थे। इसमें से मुंबई व दिल्ली से आए प्रवासी बताए गए हैं।

02 जून - एक मुशहरी, दो मुरौल, एक मड़वन व दो पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले। 

03 जून - एक पॉजिटिव मरीज मिला, जो औराई इलाके का बताया गया है। 

05 जून- दो पॉजिटिव मरीज मिले। दोनों सकरा क्वारंटाइन सेंटर पर थे और महाराष्ट्र के ठाणे से आए थे। 

06 जून : 32 मरीज मिले। इसमें साहेबगंज, सकरा व गायघाट के एक-एक, कटरा में दो, पारू व बोचहां के सात और सरैया क्वारंटाइन सेंटर के 13 बताए गए हैं। 10 वैसे मरीज मिले जो दोबारा पॉजिटिव मिले हैं। कटरा के एक मरीज की मौत हो गई। 

07 जून को पांच मरीज सामने आए। इनमें दो एसकेएमसीएच के कर्मी समेत बोचहां, कुढऩी व औराई के एक-एक मरीज शामिल हैं। 

08-जून 9 पॉजेटिव मिले है। इसमें से सात साहेबगंज व दो बंदरा क्वारंटाइन सेंटर के शामिल है।

कोरोना मीटर - मुजफ्फरपुर

आज संक्रमित - 09

आज मौत-----शून्य 

कुल संक्रमित---124

अब तक स्वस्थ--37

एक्टिव केस-----87

कुल मौत------01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.